पौधारोपण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि वर्तमान समय की जरूरत : कृष्ण कुमार बेदी

By Sahab Ram
On: July 30, 2026 6:46 PM
Follow Us:



झज्जर, 30 जुलाई।

गांव रईया स्थित बागवानी अनुसंधान केंद्र में गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा वन विभाग के माध्यम से 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पौधारोपण व दीप प्रज्ज्वलन कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते हुए  कहा कि झज्जर जिला ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। जिला प्रशासन, वन विभाग और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से इस वर्ष का वन महोत्सव एक जनभागीदारी अभियान के रूप में नई मिसाल स्थापित करेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने करनाल जिले के गांव कुटेल से राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर किया गया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भारत की संस्कृति में वृक्षों को सदैव पूजनीय माना गया है। हमारे ऋषि-मुनियों ने प्रकृति और मानव के संबंध को जीवन का आधार बताया है। आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, प्रदूषण और जल संकट जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है, तब वृक्षारोपण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।

प्रकृति के श्रृंगार में पेड़ पौधों का अहम योगदान : बेदी
मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को भावनात्मक जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। साथ ही लाईफ़ (लाईफ़ स्टाइल फ़ॉर एनवायरमेंट) का संदेश हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपने दैनिक जीवन में ऐसे छोटे-छोटे बदलाव अपनाएँ, जो प्रकृति के संरक्षण में योगदान दें। प्रकृति के श्रृंगार में पेड़ पौधों की अहम भूमिका है।

Haryana Steps Up Preparations for Supreme Court’s ‘Samadhan Samaroh 2026’ 

प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार
कैबिनेट मंत्री बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने, जल संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि लगाए गए पौधों का संरक्षण भी प्रभावी ढंग से हो। क्योंकि हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनाना है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं : राजेश जून
वन महोत्सव में बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान में भागीदारी करते हुए एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को उत्सव की तरह मनाते हुए अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें, ताकि यह अभियान जन-जन का अभियान बन सके।

वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं : विकास
भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पेड़ों के सहारे ही मनुष्य एवं समस्त जीव-जंतु अपना जीवन व्यतीत करते हैं। इसलिए इनके महत्व को कभी कम नहीं आंकना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और अधिक से अधिक पौधारोपण कर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं से स्वदेशी उत्पाद अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया।

नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवा निभाएं अग्रणी भूमिका: सीडीएलयू कुलगुरु विजय कुमार

पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
वन महोत्सव के दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प लिया। वहीं वन व शिक्षा विभाग की ओर से वन महोत्सव थीम पर आयोजित स्पर्धाओं के विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मंच संचालन प्रवक्ता संजय शर्मा ने किया।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा नेता संजय कबलाना, नगर परिषद झज्जर चेयरमैन जिले सिंह सैनी, संत सुरहेती, सुनीता चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, मनीष बंसल, प्रवीण जांगड़ा, नगर पार्षद डॉ कमल गिरोत्रा, पंकज जैन, राय सिंह के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास, एसडीएम रवि मीणा, सीईओ जिप मनीष फौगाट, डीएफओ साहिथी रेड्डी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कंगनपुर रोड पर अब नहीं भरेगा पानी: जलभराव की 10 साल पुरानी समस्या का हुआ स्थायी समाधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment