कंगनपुर रोड पर अब नहीं भरेगा पानी: जलभराव की 10 साल पुरानी समस्या का हुआ स्थायी समाधान

By Sahab Ram
On: July 30, 2026 3:51 PM
Follow Us:

सिरसा। कंगनपुर रोड के निवासियों को जल्द ही जलभराव की गंभीर समस्या से हमेशा के लिए निजात मिलने जा रही है। पिछले 10 सालों से बारिश के दिनों में जलभराव का दंश झेल रहे स्थानीय लोगों के लिए यह खबर किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। एनडीए नेता एवं नगर पार्षद राजन शर्मा के निरंतर प्रयासों के चलते इस दशक पुरानी समस्या का समाधान निकाल लिया गया है। पार्षद राजन शर्मा ने कहा कि कंगनपुर रोड की जनता पिछले 10 सालों से जलभराव का जो दंश झेल रही थी, वह मेरे लिए सिर्फ एक समस्या नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत पीड़ा थी। हर बारिश में यहाँ के दुकानदारों का नुकसान होना और राहगीरों का परेशान होना बेहद दुखद था। एनडीए के नेता एवं पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के मन में हमेशा से टीस थी कि इसका स्थाई समाधान किया जाए और आज उनके मार्गदर्शन में इसका समाधान हो रहा हैं। वार्डवासियों ने इसके लिए गोपाल कांडा, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप का धन्यवाद किया हैं। राजन शर्मा ने कहा कि 500 फुट गहरे रिचार्जेबल वाटर सिस्टम के शुरू होने से अब यहाँ पानी की एक बूंद भी नहीं ठहरेगी। इसके लिए एक बड़ी हैवी-ड्यूटी मशीन मंगवाई गई है, जो जमीन के अंदर लगभग 500 फुट गहरा बोर करेगी। इस तकनीक से बारिश का सारा पानी तुरंत जमीन के भीतर चला जाएगा, जिससे न केवल सड़कों पर जलभराव की समस्या खत्म होगी, बल्कि भूमिगत जल स्तर में भी सुधार होगा। समस्या का समाधान होने पर वार्डवासियों ने राहत की सांस ली है और बेहद खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि राजन शर्मा के प्रयासों और भाजपा शीर्ष नेतृत्व के सहयोग की बदौलत ही इतने सालों से पेंडिंग पड़ी इस बड़ी समस्या का समाधान संभव हो पाया है।

समाधान शिविर में लाएं शिकायत, विभिन्न विभागों को एक ही छत के नीचे निर्देशित कर नागरिकों की शिकायतों का निराकरण करने का महत्वपूर्ण प्रयास : डीसी आयुष सिन्हा

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया बीटीएम और आईटीआई का औचक निरीक्षण

Law Is Equal for Everyone; Rahul Gandhi Should Speak Fairly”: Haryana Energy Minister Anil Vij on Action Against Those Who Attacked Students and Police

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment