संवाद भवन में बादली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अतिरिक्त ईआरओ,बीएलओ सुपरवाईजर,बीएलओ एवं कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित

By Sahab Ram
On: July 29, 2026 8:34 PM
Follow Us:

*झज्जर, 29 जुलाई।*

 एसआईआर-2026 प्रक्रिया के तहत पोस्ट ड्राफ्ट चरण की तैयारियों को लेकर बुधवार को झज्जर स्थित संवाद भवन में बादली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ), बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

*निर्वाचन आयोग के प्रत्येक दिशा-निर्देश की पालना जरूरी*

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि त्रुटिरहित और शुद्ध मतदाता सूची ही सजग वोटर-सजग लोकतंत्र की पहचान है। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नवीन दिशा-निर्देशों, कानूनी प्रावधानों और तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

समाधान शिविर में लाएं शिकायत, विभिन्न विभागों को एक ही छत के नीचे निर्देशित कर नागरिकों की शिकायतों का निराकरण करने का महत्वपूर्ण प्रयास : डीसी आयुष सिन्हा

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण दायित्व है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा भारत निर्वाचन आयोग के प्रत्येक दिशा-निर्देश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। 

डीसी वर्षा खांगवाल ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी आयोग की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए बादली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाएंगे।

*दावों एवं आपत्तियों का निर्धारित नियमों के अनुरूप होगा निपटान*

इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण में अधिकारियों को बताया कि प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद प्राप्त होने वाले दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित नियमों और समयसीमा के भीतर किया जाएगा। नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, प्रविष्टियों में संशोधन, पते में बदलाव तथा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने से संबंधित प्रत्येक आवेदन का विधिसम्मत परीक्षण किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर फील्ड सत्यापन और व्यक्तिगत सुनवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया बीटीएम और आईटीआई का औचक निरीक्षण

*ईसीआईनेट पोर्टल पर की जाने वाली ऑनलाइन कार्यवाही के संबंध में दी जानकारी*

प्रशिक्षण के दौरान प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद प्राप्त होने वाले दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण, नोटिस जारी करने, सुनवाई की प्रक्रिया, दस्तावेजों के सत्यापन तथा ईसीआईनेट पोर्टल पर की जाने वाली ऑनलाइन कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को डिजिटल मॉड्यूल का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जा सकें।

निर्वाचन उपतहसीलदार कुलदीप ने बताया कि 30 जुलाई को एसडीएम रेणुका नांदल की देखरेख में बेरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी इसी प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

Law Is Equal for Everyone; Rahul Gandhi Should Speak Fairly”: Haryana Energy Minister Anil Vij on Action Against Those Who Attacked Students and Police

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment