विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर ‘हमारा अपना वन अभियान’ का शुभारंभ, 200 पौधे रोपे

By Sahab Ram
On: July 29, 2026 5:43 PM
Follow Us:

भिवानी, 29 जुलाई 2026। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर हमारा अपना फाउंडेशन द्वारा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए), भिवानी के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल ‘हमारा अपना वन अभियान’ का शुभारंभ हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर प्रांगण में किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर 200 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम महंत चरणदास महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीजेएम एवं सचिव डीएलएसए भिवानी पवन कुमार उपस्थित रहे, जबकि हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बड़गुजर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

‘कपास में गुलाबी सुंडी की रोकथाम के लिए फेरोमोन ट्रैप प्रभावी’

हमारा अपना फाउंडेशन के अंतर्गत भिवानी में लगभग 117×133 फीट क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित सामुदायिक वन विकसित किया जाएगा। इस वन क्षेत्र में 25 क्रमांकित सेक्टर बनाए जाएंगे और लगभग 2,000 पौधों का सघन रोपण किया जाएगा। परियोजना के तहत लगभग 350 फीट लंबा पैदल पथ, 250 फीट लंबी जलधारा, दो जलकुंड, दो पुल तथा एक केंद्रीय शेड विकसित करने की योजना है।

इस अवसर पर सीजेएम एवं सचिव डीएलएसए पवन कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल, जल संरक्षण, जैव विविधता को बढ़ावा देने और नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने का दीर्घकालीन प्रयास है। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों से इस मुहिम से अधिक से अधिक जुड़ने तथा एक सेक्टर अपनाने या कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने की अपील की।

Historic transformation in Haryana’s recruitment system; government jobs now based on transparency and merit: Chief Minister

हमारा अपना फाउंडेशन के संस्थापक सचिन जैन ने कहा कि यह अभियान भिवानी के लिए एक हरित विरासत विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अभियान का संदेश देते हुए कहा, “एक सेक्टर अपनाएं या एक पौधा लगाएं—प्रकृति से अपना रिश्ता निभाएं।”

फाउंडेशन के सीईओ एस.के. सिंह ने कहा कि अभियान की सफलता में जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, पर्यावरण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष कविता दांगी ने नागरिकों से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिला स्तरीय स्वच्छ भारत मिशन की बैठक आयोजित, ग्राम सचिवों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कार्यक्रम में डीएलएसए के प्रतिनिधियों,  देवेंद्र अत्री, प्रवेश गौतम,विपिन परमार, निर्मला जैन, रोटरी क्लब के डॉ. दीक्षित, राजीव मित्तल, राकेश सोनी, मनोनीत पार्षद शालू अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment