जिला में आयुष्मान भारत योजना के चिन्हित किए गए 8 लाख 11 हजार 950 पात्र लाभार्थी- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: July 29, 2026 4:12 PM
Follow Us:


रोहतक, 29 जुलाई: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण द्वारा जारी बीआईएस (लाभार्थी पहचान प्रणाली) रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत रोहतक जिला में कुल 8,11,950 लाभार्थी पात्र पाए गए हैं। जिला में आगामी 15 सितंबर, 2026 तक विशेष आयुष्मान कार्ड जनरेशन अभियान चलाया जा रहा है। सभी पात्र लाभार्थी आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं तथा योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार का लाभ उठाएं।  
सचिन गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों में सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत गणना 2011 के 1,67,087 लाभार्थी, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से टैग 71,953 लाभार्थी, वय वंदना योजना (70 वर्ष से अधिक आयु श्रेणी) के  70,497 लाभार्थी, चिरायु के 4,86,631 लाभार्थी, चिरायु एक्सटेंशन के 1,293 लाभार्थी, कैशलेस कार्ड स्वास्थ्य सुविधा कर्मचारी 6,194 लाभार्थी, कंप्रिहेंसिव कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा पेंशनर्स 2,541 लाभार्थी, आशा योजना के 1,483 लाभार्थी, आंगनवाड़ी हेल्पर योजना के 2,370 लाभार्थी तथा आंगनवाड़ी वर्कर योजना के 1,901 लाभार्थी शामिल हैं।  
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत रोहतक जिला में गत 15 जुलाई,2026 से 15 सितंबर, 2026 तक विशेष आयुष्मान कार्ड जनरेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस दो माह के अभियान के दौरान जिला में पात्र लाभार्थियों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिला में गांव, वार्ड एवं ब्लॉक स्तर पर विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सभी पात्र नागरिक इस दौरान आवश्यक दस्तावेजों जैसे-परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड के साथ अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र या नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पर पहुंचकर अपनी पात्रता की जांच करवाकर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
सिविल सर्जन डॉक्टर कमला वर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों को अभियान के प्रति जागरूक करें तथा उन्हें कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त सभी एसएमओ, एमओ, सीएचसी एवं पीएचसी को गांव अनुसार लंबित लाभार्थियों की सूची भेज दी गई है, ताकि वे संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर लाभार्थियों को इन केंद्रों पर भेजकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करवा सकें।
आयुष्मान भारत योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर दिनेश गर्ग ने बताया कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार रोहतक जिला में लगभग 8.11 लाख पात्र आयुष्मान लाभार्थी हैं, जिनमें से अब तक लगभग 5.30 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष लगभग 2.50 लाख पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाने बाकी हैं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment