हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव मीना कंबोज ने संभाला पदभार

By Sahab Ram
On: July 28, 2026 9:08 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 28 जुलाई- हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की नवनियुक्त मानद महासचिव मीना कंबोज ने आज पंचकूला स्थित परिषद के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी सहित विभिन्न बोर्डों एवं संस्थाओं के चेयरमैन, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मीना कंबोज को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

इस दौरान मीना कंबोज ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक बच्चों तक परिषद की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment