छात्र विजय दिवस के रूप में मनाया जाएगा इनसो का स्थापना दिवस – दिग्विजय चौटाला

By Sahab Ram
On: July 28, 2026 3:28 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 28 जुलाई। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि आगामी पांच अगस्त को छात्र संगठन इनसो के 24वें स्थापना दिवस को छात्र विजय दिवस के रूप में मनाया जाएगा और हरियाणा में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ चुनाव करवाने को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। वे सोमवार को सिरसा में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस छात्र विजय दिवस पर दिल्ली से स्टूडेंट्स की सोच को बुलंदी देने वाले लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा ताकि हरियाणा में भी छात्र संघ के चुनावों को गति दी जा सके। दिग्विजय ने कहा कि इसके लिए वे स्वयं अपने छात्र संगठन व अन्य संगठनों की आपसी सहमति के बाद से तमाम शैक्षणिक संस्थानों में इसके लिए माहौल तैयार कर सरकार को ऑनलाइन व ऑफलाइन के माध्यम से छात्र संघ के चुनाव करवाने के लिए बाध्य किया जाएगा।

युवा जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि साल 2017-18 में इनसो ने प्रदेशभर में प्रत्यक्ष रूप से छात्र संघ के चुनाव करवाने के लिए बड़ा आंदोलन किया था मगर उस दौरान भाजपा सरकार ने छात्र संगठनों को झूठा आश्वासन देकर आंदोलन को शांत करवाया दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के झूठे आश्वासनों से परेशान होकर अब फिर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने जिस प्रकार धर्म, संप्रदाय व जाति से परे होकर अपने लक्ष्य को हासिल किया जो जाहिर करता है कि युवा पीढ़ी के हाथों में देश सुरक्षित है। उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक मामले में हरियाणा शीर्ष पर है। दिग्विजय ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड में हो रही धांधली का भी जिक्र किया कि किस प्रकार पात्र युवाओं को नौकरियों से वंचित किया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी स्टोरेज डिवाइस को भी गायब कर दिया गया है जिसकी शिकायत वे महामहिम राज्यपाल हरियाणा से भी करेंगे। यदि इस पर भी न्याय नहीं मिला तो वे पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख करेंगे और न्याय मांगेंगे।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज देश प्रदेश की तमाम यूनिवर्सिटीज में वीसी, रजिस्ट्रार व अन्य शैक्षणिक पदों पर आरएसएस की विचारधारा से प्रभावित लोगों को बिठा दिया गया है जो केवल और केवल यूनिवर्सिटीज में आरएसएस की विचारधारा को पनपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों का भगवाकरण नहीं होने दिया जाएगा। दिग्विजय ने कहा कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों ने अपनी एकजुटता से प्रमाणित कर दिया कि लोकशाही में तानाशाही प्रवृत्ति को पराजित किया जा सकता है। इतना ही नहीं सर्वोच्च न्यायालय ने भी स्पष्ट कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर सिविल वर्दी में बल प्रयोग करने वालों की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस छात्र आंदोलन में भाजपा के अहंकार की पराजय हुई है। युवाओं पर पर्चे दर्ज किए जाने के मुद्दे पर दिग्विजय ने कहा कि युवा अब चुप नहीं बैठेंगे। सरकार उन पर जितना जुल्म करेगी, जनता इनको सुधार देगी। इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा , जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जिला प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी आदि मौजूद रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment