जनभागीदारी एवं नियमित निगरानी से ही स्वच्छता अभियान को बनाया जा सकता है सफल: एडीसी दीपक बाबूलाल करवा

By Sahab Ram
On: July 27, 2026 5:24 PM
Follow Us:


भिवानी, 27 जुलाई। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सोमवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविन्द्र दलाल, डीडीपीओ सोमबीर कादयान भी उपस्थित रहे। एडीसी ने पंचायतों में ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रबंधन को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्रामों के निर्माण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत करने को लेकर किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए।
एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि ग्राम स्तर पर जनभागीदारी एवं नियमित निगरानी से स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल शासन-प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चयनित 36 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को मजबूत करते हुए घर-घर से कचरा संग्रहण व पृथक्करण तथा उसके वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ऑनलाइन आईएमआईएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी प्रगति रिपोर्ट समय पर अपडेट की जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए किसी भी प्रकार की बाधा आने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए।
बैठक में उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार 7500 या उससे अधिक आबादी वाली चयनित ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत घर-घर कचरा संग्रहण, परिवहन, पृथक्करण एवं निस्तारण के साथ-साथ आवश्यक आधारभूत ढांचे का विकास किया जा रहा है।
एडीसी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और चयनित 36 ग्राम पंचायतों में निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला कोर्डिनेटर सतीश कुमार, बीडीपीओ अमित कुमार, नवीन मलिक, पंचायती राज से एसडीओ देवेन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, ब्लॉक् कोर्डिनेटर आशा राम, रणजीत, रणसिंह, दिनेश राठी व विरेन्द्र श्योराण, डीपीएम जोगेन्द्र शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी गण, ग्राम सचिव व ग्राम पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बॉक्स
– जिला की इन 36 ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को मिलेगी नई गति
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले की 36 ग्राम पंचायतों में बलियाली, बड़सी गुजरान, बडसी जट्टान, चोरटापुर, ढाणी कुशाल, दुर्जनपुर, जीता खेड़ी, लोहारी जाटू, मिलकपुर, सिकंदरपुर, बहल, बड़ेसरा, बामला-1, बामला-2, बापोड़ा, चांग, देवसर, धनाना-1, धनाना-2, धनाना-3, ढ़ाणी चांग, धिराना-माजरा-देवसर, दिनोद, कलिंगा के पाना अमरू, पाना राजू व पाना सवाई, खरक कलां, खरक कलां के खांडयान पाना, खरक कलां राज्यान पाना, मानहेरू, मुंढाल खुर्द, तालू, तिगडाना, बड़वा, खानक तथा तोशाम ग्राम पंचायतों में घर-घर कचरा संग्रहण एवं ठोस कचरा प्रबंधन को गति मिलेगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment