बिना ऑपरेशन ग्रेड-3 लिगामेंट टियर से मिली राहत, आयुर्वेद ने लौटाई सामान्य जिंदगी

By Sahab Ram
On: July 27, 2026 5:04 PM
Follow Us:

सिरसा, 27 जुलाई।
सिरसा के नागरिक अस्पताल स्थित आयुष विंग एक बार फिर मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। गांव मेहना खेड़ा निवासी मोहन सिंह, जिन्हें बाएं कंधे में ग्रेड-3 लिगामेंट टियर की गंभीर समस्या थी और चिकित्सकों ने सर्जरी कराने की सलाह दी थी, उन्हें आयुर्वेद एवं पंचकर्म आधारित उपचार से बिना ऑपरेशन ही काफी राहत मिली। करीब तीन माह तक चले उपचार के बाद अब वह सामान्य जीवन जी रहे हैं।
मोहन सिंह ने बताया कि घर में चोट लगने के बाद वह अपना बायां हाथ कंधे से ऊपर नहीं उठा पा रहे थे। कंधे के साथ-साथ कोहनी के ऊपरी हिस्से में भी लगातार दर्द रहता था। दर्द इतना अधिक था कि रात को नींद लेना भी मुश्किल हो गया था। जांच के बाद उन्हें ग्रेड-3 लिगामेंट टियर बताया गया और सर्जरी कराने की सलाह दी गई।
इसके बाद उन्होंने नागरिक अस्पताल, सिरसा की आयुष विंग में उपचार शुरू कराया। यहां आयुर्वेदिक औषधियों के साथ पंचकर्म की विभिन्न तकनीकों, विशेष रूप से रक्तमोक्षण सहित अन्य उपचार पद्धतियों का उपयोग किया गया। लगभग तीन माह तक नियमित उपचार के बाद उनकी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
उपचार के बाद कराई गई एमआरआई जांच में लगभग 90 प्रतिशत रिकवरी देखने को मिली। अब वह बिना किसी सर्जरी के अपना सामान्य दैनिक जीवन जी रहे हैं तथा कंधे की गति और दर्द में भी लगभग 90 प्रतिशत सुधार हो चुका है।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आशु शर्मा के मार्गदर्शन में नागरिक अस्पताल की आयुष विंग में भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यहां आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ आयुर्वेद की वैज्ञानिक उपचार पद्धतियों का भी लाभ मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
आयुष विंग की आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीपिका शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में वात एवं रक्त दोषों को संतुलित कर शरीर के क्षतिग्रस्त ऊतकों (टिश्यू) की मरम्मत करने की क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि उचित रोग पहचान, नियमित उपचार और पंचकर्म चिकित्सा के माध्यम से कई मरीजों को लाभ मिल रहा है। यह उपचार विशेष रूप से उन मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है, जो सर्जरी से बचना चाहते हैं।

जनभागीदारी एवं नियमित निगरानी से ही स्वच्छता अभियान को बनाया जा सकता है सफल: एडीसी दीपक बाबूलाल करवा

50 से अधिक है प्रतिदिन की ओपीडी
आयुष विंग की आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीपिका शर्मा ने बताया कि नागरिक अस्पताल, सिरसा की आयुष विंग में प्रतिदिन औसतन 50 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं। यहां मरीजों को पंचकर्म, आयुर्वेद, योग तथा होम्योपैथी जैसी विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं का लाभ लेकर अनेक मरीजों को विभिन्न रोगों में सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।

समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा समाधान : एसडीएम हितेन्द्र कुमार*

*Saints Show Society the Path of Truth, Service and Patriotism- Chief Minister*

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment