व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को दी रोजगार के अवसरों की जानकारी

By Sahab Ram
On: July 27, 2026 4:46 PM
Follow Us:

सिरसा, 27 जुलाई।
रोजगार विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार के अवसरों के संबंध में जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
व्यावसायिक मार्गदर्शन के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दड़बी में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरसेटी के निदेशक राकेश शर्मा तथा सीनियर फैकल्टी दलबीर ने विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।
विभिन्न स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा के माध्यम से कौशल विकसित कर वे निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के बेहतर अवसरों का लाभ उठा सकते हैं और अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने तथा रोजगारोन्मुखी शिक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रमों के दौरान संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण तथा अन्य स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहे।

*Saints Show Society the Path of Truth, Service and Patriotism- Chief Minister*

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न: अशोक बंसल अध्यक्ष और तेजिंदर लोहिया बने महासचिव

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment