रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न: अशोक बंसल अध्यक्ष और तेजिंदर लोहिया बने महासचिव

By Sahab Ram
On: July 27, 2026 2:55 PM
Follow Us:

सिरसा। हुड्डा सेक्टर 20 (पार्ट I-II) की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के बेसमेंट हॉल में वरिष्ठ सदस्य बलबीर सिंह बेनीवाल की देखरेख में सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आम सभा में सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए एडवोकेट अशोक बंसल को अध्यक्ष और एडवोकेट तेजिंदर लोहिया को महासचिव चुना गया। इसके साथ ही एडवोकेट ऋषि शर्मा उप-प्रधान, डी.सी. रंगा सह-सचिव, प्रेम चंद कोषाध्यक्ष, कैलाश गुप्ता सह-कोषाध्यक्ष, एडवोकेट सुरेश मेहता लीगल एडवाइजर और बलबीर सिंह बेनीवाल संरक्षक बने, वहीं 11 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए। इस सभा में रविंद्र बजाज एडवोकेट, कपिल शर्मा एडवोकेट, प्रोफेसर हरपाल सिंह, सतनाम कंबोज, सुरेश भारद्वाज, श्री वी के जग्गा, नरेश कुमार वर्मा, ठाकुर सिंह रावत तथा के. नंदन सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। चुनाव के बाद नव-निर्वाचित महासचिव तेजिंदर लोहिया ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारी सदस्यों से आह्वान किया कि वे सेक्टर की समस्याओं को चिन्हित करने में जुट जाएं ताकि शीघ्र ही कार्यकारिणी की बैठक बुला कर समस्याओं के समाधान के लिए समुचित प्रयास किए जाएं तथा संबंधित अधिकारियों से मिलकर इस बारे त्वरित कार्यवाही की माँग की जा सके। अंत मे अध्यक्ष अशोक बंसल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सर्वसम्मति से चुनाव के लिए सब की प्रशंसा की।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment