सरकार हर वर्ग का समान दृष्टि से कर रही विकास : रोहताश जांगड़ा

By Sahab Ram
On: July 26, 2026 8:23 PM
Follow Us:

सिरसा, 26 जुलाई।

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग का समान दृष्टि से विकास कर रही है, जिसका हरेक वर्ग को पूरा लाभ मिल रहा है। रविवार को चेयरमैन रोहताश जांगड़ा ने खंड रानियां के विभिन्न गांवों का दौरा किया और करीब 50 लाख रुपये की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने गांव ओटू में कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर सीएम एमिनेंटपर्सन ठाकुर भगवत सिंह भी उपस्थित रहे।

पात्र परिवारों को पंचायती शामलात भूमि पर बने मकानों का मिलेगा मालिकाना हक : शिखा

गांव नाईवाला व केहरवाला में विकास कार्यों का उद्घाटन

रोहताश जांगड़ा ने गांव नाईवाला स्थित रामबाग में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित विशाल शेड का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने गांव केहरवाला की गौशाला में करीब 12 लाख रुपये की लागत से बने शेड का लोकार्पण किया। रोहताश जांगड़ा ने कहा कि सिरसा जिले के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं प्रत्येक माह जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों, जातियों और गांवों का समान रूप से विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार ने पिछले 12 वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया है। हरियाणा विकास की गति में अग्रणी राज्यों में शामिल है तथा श्रमिकों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है। चेयरमैन ने बताया कि श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

“Prime Minister Narendra Modi is a true democrat who fully believes in democracy; he understood the youth’s feelings and accepted” — Energy Minister Anil Vij*

इस अवसर पर गौशाला प्रधान अरविंद गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि हरविन्द गोदारा, सुलतान सिंह, डॉ. लालचंद, राजाराम गोदारा, मनीराम स्वामी, विनोद मुंड, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व महामंत्री बलवान सिंह जांगड़ा, खंड विकास एवं पंचायत समिति रानियां के चेयरमैन ओमप्रकाश, हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन ललित मोहन पोपली, वाइस चेयरमैन स्वर्ण सिंह कंबोज, मंडल अध्यक्ष सरोज बाला, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पूर्णचंद सेन, अमर सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

त्रुटिरहित मतदाता सूची ही लोकतंत्र का मुख्य आधार : डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment