जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने आरुषि होम का किया औचक निरीक्षण

By Sahab Ram
On: July 24, 2026 7:51 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 24 जुलाई- जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने आरुषि होम (बालिकाओं हेतु बाल देखभाल संस्थान), गुरुग्राम का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बालिकाओं से व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से संवाद कर उनकी समस्याओं, दैनिक दिनचर्या, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के संबंध में जानकारी ली। बालिकाओं ने संस्थान में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई। साथ ही, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने बालिकाओं के रहने की व्यवस्था, स्वच्छता, शयन कक्षों, स्नानगृहों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही भोजन एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की गई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई। संस्थान में स्वच्छ पेयजल, पंखे, कूलर तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध मिलीं।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उन्होंने संस्थान में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों की भी जांच की, जो सुव्यवस्थित पाए गए। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रत्येक बालिका जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम से निःशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श एवं अन्य सहयोग प्राप्त कर सकती है।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर बाल देखभाल संस्थानों का निरीक्षण किया जाता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संस्थान में रह रही प्रत्येक बालिका को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण, गुणवत्तापूर्ण देखभाल तथा सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य अधिकारों का प्रभावी संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालिकाओं के हितों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रत्येक बालिका को निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श भी उपलब्ध कराया जाता है।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment