नवोदय विद्यालय की कक्षा छह के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

By Sahab Ram
On: July 24, 2026 6:57 PM
Follow Us:

चंडीगढ़ , 24 जुलाई – नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है तथा परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सभी राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को परीक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाई जानी चाहिए तथा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

इस विषय में विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इस जानकारी को पहुंचाया जाए। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं परीक्षा तिथि संबंधी जानकारी समयबद्ध रूप से प्रदान की जाए ताकि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी पंजीकरण कर सके।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment