सरपंच श्रीमती संतोष बेनीवाल ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

By Sahab Ram
On: July 24, 2026 2:35 PM
Follow Us:

सिरसा।। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दड़बा कलां (2904) में आयोजित नाथूसरी चौपटा खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले सफलतापूर्वक संपन्न हुए। प्रतियोगिता में खंड के लगभग 70 टीमों ने भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबलों के उपरांत ग्राम पंचायत दड़बा कलां की सरपंच श्रीमती संतोष बेनीवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री उमेद ढाका, जोनल सचिव श्री शिशपाल ढाका तथा विद्यालय प्रबंधन समिति (एस.एम.सी.) के अध्यक्ष श्री बिंटू भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में बैडमिंटन, शतरंज, योग, खो-खो, कबड्डी तथा एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल आयोजित किए गए। एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक एवं चक्का फेंक प्रतियोगिताएँ आकर्षण का केंद्र रहीं। बैडमिंटन अंडर-19 बालक वर्ग में मेजबान विद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दड़बा कलां के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में विद्यालय के श्री महेश जी, श्री दिनेश सिंह, श्री नरेश जी, श्री राधा कृष्ण, श्री अमित चौहान, श्री अनिल, श्री रोहताश कुमार, श्री फलकू राम, श्री दीपक नेहरा, श्रीमती ललिता रानी, श्रीमती नविता तथा श्रीमती शीला ने अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट ढंग से निर्वहन किया।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन में श्री बलवंत जी एवं श्री जोगिंदर ठाकुर (एथलेटिक्स), श्री विनोद जी (योग), श्री अशोक जी (बैडमिंटन), श्री संदीप जी (शतरंज), श्री महाबीर जी एवं श्री मुकेश जी (खो-खो) तथा श्री पवन जी एवं श्री भोलू जी (कबड्डी) ने रेफरी एवं निर्णायक के रूप में सराहनीय भूमिका निभाई।
सरपंच श्रीमती संतोष बेनीवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराने तथा भविष्य में भी खेलों को निरंतर प्रोत्साहन देने का आश्वासन दिया।
विद्यालय प्रबंधन समिति, स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं एवं समस्त विद्यालय परिवार के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों के लिए भोजन, जलपान तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसकी सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment