महिलाओं के कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सेवा भारती की नई पहल, “उन्नत सिलाई सेवा केंद्र” का शुभारंभ

By Sahab Ram
On: July 22, 2026 7:29 PM
Follow Us:


रोहतक, 22 जुलाई। सेवा भारती हरियाणा (पंजीकृत), रोहतक शाखा द्वारा सुमन निर्मल मिंडा फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से संचालित “उन्नत सिलाई सेवा केंद्र” का शुभारंभ बुधवार को महावीर कॉलोनी स्थित सेवा भारती कार्यालय में संपन्न हुआ। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं एवं युवतियों को आधुनिक सिलाई प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-सेवा प्रमुख माननीय श्री राजकुमार मटाले जी ने केंद्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण राष्ट्र निर्माण का आधार है। समाज की महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना सेवा भारती का अत्यंत सराहनीय प्रयास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनेगा।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

इस अवसर पर सुमन निर्मल मिंडा फाउंडेशन की ओर से डॉ. अनादी एन. सिन्हा (Director – Group Corporate & Government Affairs) एवं श्री गौरव कुमार (Head – Group CSR) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है। सेवा भारती के साथ यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गायत्री मंत्र के साथ हुआ। सेवा भारती रोहतक शाखा द्वारा संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का परिचय भी उपस्थित जनसमूह को कराया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्वयंसेवक, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिकों सहित 100 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

उन्नत सिलाई सेवा केंद्र में 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए 3 से 6 माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिनमें बेसिक एवं एडवांस सिलाई, पैटर्न मेकिंग, गारमेंट कंस्ट्रक्शन तथा आधुनिक सिलाई तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद महिलाएं स्वरोजगार, बुटीक संचालन, गारमेंट उद्योग तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

कार्यक्रम के अंत में सेवा भारती रोहतक शाखा ने क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाओं एवं युवतियों से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने का आह्वान किया।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

संपर्क:
उन्नत सिलाई सेवा केंद्र
सेवा भारती कार्यालय, गली नं. 2, महावीर कॉलोनी,
टी.बी. हॉस्पिटल के सामने वाली गली, रोहतक – 124001 (हरियाणा)

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment