अंत्योदय परिवारों के लिए सुनहरा अवसर है 26 जुलाई को लगने वाला मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला: एडीसी

By Sahab Ram
On: July 22, 2026 1:12 PM
Follow Us:

भिवानी, 22 जुलाई। एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि स्थानीय पंचायत भवन में 26 जुलाई को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला अंत्योदय परिवारों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया गया एक सुनहरा अवसर है, जिसके तहत योजना का लाभ लेकर ये परिवार अपना जीवन स्तर ऊंचा उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशानुसार इस मेले में भिवानी विधानसभा क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सदस्यों को बुलाया गया है। परिवार का कोई एक सदस्य एक योजना का लाभ ले सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए मौके पर ही आवेदन करवाया जाएगा। मेले को लेकर संबंधित 19 विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आवेदन के लिए विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
एडीसी श्री करवा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार और डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला में भिवानी विधानसभा क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए 26 जुलाई को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकारी योजना का लाभ दिलाकर उनको समाज की मुख्य धारा में शामिल करना है। उन्होंने बताया कि इस मेले में जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न 19 विभागों द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगी। मेले में एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को बुलाया गया है। ऐसे परिवारों में से किसी भी एक व्यक्ति को उसकी योग्यता और इच्छानुसार पात्रता के अनुरूप एक योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन करवाया जाएगा और वित्तिय सहायता प्रदान करवाई जाएगी। मेले में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

बॉक्स

मेले में शामिल होने वाले मुख्य 19 विभाग और उनसे जुड़ी योजनाएं

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा अनुसूचित जातियां वित्तीय एवं विकास निगम की कृषि क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, व्यापारिक क्षेत्र, व्यावसायिक क्षेत्र से संबंधित, हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की स्वरोजगार योजना, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए सावधि ऋण योजना, दिव्यांगजनों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान हेतु ऋण योजना, पशुपालन और डेयरी विभाग हाईटेक डेयरी/मिनी डेयरी इकाइयों की स्थापना योजना, पिगरी इकाइयों की स्थापना कर अनुसूचित जातियों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना, अनुसूचित जाति/ओबीसी वर्ग के लिए सुअर/भेड़/बकरी इकाई स्थापना योजना, बकेलयार्ड कुक्कुट इकाइयों की स्थापना योजना, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ की वीटा बूथ का आवंटन, वीटा ग्रहणी नीति, हरियाणा महिला विकास निगम की विद्यार्थियों के लिए अनुदान योजना, व्यक्तिगत ऋण योजना, नारी ई-रिक्शा स्वरोजगार योजना, हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शामिल है।
इसी प्रकार से हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ब्यूटी केयर प्रशिक्षण, कम्प्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण, हरियाणा कौशल विकास निगम की सूर्य योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना व चालक प्रशिक्षण, रोजगार विभाग की सक्षम युवा योजना, निजी क्षेत्र में रोजगार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग निदेशालय की  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों का औपचारिकीकरण योजना, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की हर-हित रिटेल स्टोर, उद्यान विभाग की मधुमक्खी पालन व मशरूम की खेती, मत्स्य पालन विभाग की एससी परिवार के लिए व मछली पालन/प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण, दीनदयाल अंत्योदय योजना व दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल योजना, ग्रामीण विकास विभाग की विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन, हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी की होम नर्सिंग प्रशिक्षण, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी की कॉमन सर्विस सेंटर, शहरी स्थानीय निकाय विभाग की पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना (पीएम स्वनिधि) शामिल हैं।
इसी प्रकार से विकास एवं पंचायत विभाग की हरियाणा ग्रामीण विकास योजना, नाबार्ड प्रायोजित कार्य, हरियाणा ग्रामीण विकास निधि प्रशासनिक बोर्ड कार्य, ग्राम निधि, पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान एवं राज्य वित्त आयोग अनुदान कार्य, हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जलप्रबंधन प्राधिकरण के तहत तालाब जीर्णोद्धार कार्य, महिला एवं बाल विकास, खेल, पशुपालन आदि विभागों के जमा कार्य और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की स्टार्टअप पंजीकरण योजना और इनक्यूबेटर पंजीकरण योजना शामिल है, जिनके लिए आवेदन करवाए जाएंगे।

बॉक्स

विभिन्न बैंकों के अधिकारी भी रहेंगे मेले में मौजूद
एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि अंत्योदय मेले में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे ताकि आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी को मौके पर ही दूर किया जा सके। उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों को मेले में शामिल होने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बैंकों में विभिन्न ऋण सहायता से संबंधित लंबित आवेदनों का भी निपटारा करवाया जा जाएगा।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

बॉक्स
-पात्र व्यक्ति अंत्योदय मेले में शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाएं: एडीसी

एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कहा कि यह मेला आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन उत्थान में कारगर साबित होगा। ऐसे में पात्र परिवार इस मेले में शामिल हों और अपनी योग्यता और इच्छानुसार योजनाओं के लिए आवेदन करें ताकि से सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकें।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment