विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाएं, एक भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास

By Sahab Ram
On: July 21, 2026 10:42 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 21 जुलाई ।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने मंगलवार को गुरुग्राम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा पिछले एक माह से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अभियान अंतिम चरण में है और अब केवल कुछ हजार पात्र मतदाताओं का पंजीकरण शेष है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले दो दिनों में इस कार्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा।

*ऑनलाइन आवेदन करने वाले प्रत्येक मतदाता का सत्यापन समय पर करें*

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाताओं का भौतिक सत्यापन निर्धारित समय सीमा से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एक भी पात्र मतदाता किसी भी कारण से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों की समीक्षा कर अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा। उन्होंने उन जिलों का विशेष रूप से उल्लेख किया जहां अभी कुछ मतदाताओं का पंजीकरण लंबित है। उन्होंने संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि वे शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शेष कार्य में तेजी लाएं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

*प्रमुख मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का करें दोबारा मिलान*

ए. श्रीनिवास ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख (वीआईपी) मतदाताओं की पहचान कर उनके गणना प्रपत्र प्राप्त एवं सत्यापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी स्तर पर इसकी दोबारा समीक्षा की जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता के संबंध में कोई त्रुटि न रह जाए। यदि किसी प्रकार की विसंगति सामने आती है तो उसकी सूचना तुरंत मुख्य निर्वाचन कार्यालय को दी जाए।

*अतिरिक्त एईआरओ को चरणबद्ध प्रशिक्षण देने के निर्देश*

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 31 जुलाई से 30 अगस्त तक चलने वाले दावा एवं आपत्ति चरण से पहले सभी अतिरिक्त एईआरओ को कम से कम दो चरणों में व्यापक प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण में ऑनलाइन प्रणाली के संचालन के साथ-साथ निर्वाचन संबंधी कानूनी प्रक्रियाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जाए। 

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

*प्रत्येक अतिरिक्त एईआरओ के लिए मतदान केंद्र करे निर्धारित*

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक अतिरिक्त एईआरओ को उनके अधिकार क्षेत्र के मतदान केंद्र स्पष्ट रूप से आवंटित किए जाएं, साथ ही संबंधित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक किया जाए ताकि दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

*ड्राफ्ट मतदाता सूची का समय पर मुद्रण एवं वितरण करें*

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद उसका नियमानुसार मुद्रण कराया जाए तथा उसकी प्रतियां सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट पब्लिकेशन के साथ एएसडीडी यानी एब्सेंट, शिफ्टिड, डेथ तथा डुप्लीकेट वोटर्स की लिस्ट को मतदान केंद्रों के साथ प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध कराया जाए।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के शेष कार्यों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें।

बैठक में गुरुग्राम के डीसी उत्तम सिंह, बादशाहपुर के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला, पटौदी के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम दिनेश लुहाच, गुरुग्राम के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम हितेंद्र कुमार, सोहना के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम अखिलेश यादव, सीटीएम ज्योति नागपाल, इलेक्शन तहसीलदार राजेंद्र हुडा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment