ऑनलाइन प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों का समय सीमा से पहले सत्यापन सुनिश्चित करें, अतिरिक्त एईआरओ को दें व्यापक प्रशिक्षण

By Sahab Ram
On: July 21, 2026 9:01 PM
Follow Us:

*झज्जर, 21 जुलाई ।*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार पिछले एक माह से चल रहा एसआईआर अभियान अंतिम चरण में है, ऐसे में शेष सभी मतदाताओं से गणना प्रपत्र संकलित कर तुरंत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने दिए। डीसी मंगलवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास के साथ वीसी उपरांत जिला में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा कर रही थी। इस दौरान उन्होंने सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा पिछले एक माह से किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि अब कुछ पात्र मतदाताओं का पंजीकरण शेष है। अगले दो दिनों में इस कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

*ऑनलाइन आवेदन करने वाले प्रत्येक मतदाता का सत्यापन समय पर करें*

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से गणना प्रपत्र जमा करने वाले मतदाताओं का भौतिक सत्यापन निर्धारित समय सीमा से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एक भी पात्र मतदाता किसी भी कारण से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से लंबित मामलों की समीक्षा कर अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शेष कार्य में तेजी लाएं।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

*प्रमुख मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का करें दोबारा मिलान*

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रमुख (वीआईपी) मतदाताओं की पहचान कर उनके गणना प्रपत्र प्राप्त एवं सत्यापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी अपने स्तर पर इसकी दोबारा समीक्षा की जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता के संबंध में कोई त्रुटि न रह जाए। यदि किसी प्रकार की विसंगति सामने आती है तो उसकी सूचना तुरंत निर्वाचन कार्यालय को दी जाए।

*अतिरिक्त ईआरओ को चरणबद्ध प्रशिक्षण देने के निर्देश*

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 31 जुलाई से 30 अगस्त तक चलने वाले दावा एवं आपत्ति चरण से पहले सभी अतिरिक्त ईआरओ को कम से कम दो चरणों में व्यापक प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण में ऑनलाइन प्रणाली के संचालन के साथ-साथ निर्वाचन संबंधी कानूनी प्रक्रियाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जाए। 

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

*प्रत्येक अतिरिक्त ईआरओ के लिए मतदान केंद्र करे निर्धारित*

डीसी ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक अतिरिक्त ईआरओ को उनके अधिकार क्षेत्र के मतदान केंद्र स्पष्ट रूप से आवंटित किए जाएं, साथ ही संबंधित अधिकारियों के कार्यक्षेत्र की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक किया जाए ताकि दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

*ड्राफ्ट मतदाता सूची का समय पर मुद्रण एवं वितरण करें*

डीसी ने कहा कि 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद उसका नियमानुसार मुद्रण कराया जाए तथा उसकी प्रतियां सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी कार्यालय तथा संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के शेष कार्यों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित करें।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

*यह अधिकारी रहे मौजूद*

इस अवसर पर बहादुरगढ़ के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अभिनव सिवाच, झज्जर के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम रवि मीणा, बादली के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम विशाल कुमार, बेरी की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम रेणुका नांदल, सीटीएम रितु, इलेक्शन नायब तहसीलदार कुलदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment