व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत युवाओं को दिए जाएंगे बेहतर रोजगार के टिप्स

By Sahab Ram
On: July 20, 2026 1:15 PM
Follow Us:

सिरसा, 20 जुलाई।
रोजगार विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 24 जुलाई तक जिले के विभिन्न स्कूलों, आईटीआई, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार के अवसरों, विभिन्न व्यावसायिक योजनाओं तथा प्रशिक्षण सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 21 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेजाडेला कलां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली तथा एसडीईई डबवाली, 22 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुचान एवं आईटीआई अलीकां, 23 जुलाई को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी चौपटा तथा 24 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दड़बी में मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में एमएसएमई विभाग के उपनिदेशक, आरएसईटीआई के निदेशक तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी विशेषज्ञ वक्ता के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान कोई भी बेरोजगार युवक-युवती दोपहर बाद जिला रोजगार कार्यालय, सिरसा पहुंचकर भी रोजगार एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां साथ लेकर आएं, ताकि उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment