धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं : रणबीर गंगवा

By Sahab Ram
On: July 19, 2026 7:36 PM
Follow Us:

हिसार, 19 जुलाई।

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को मिलगेट स्थित हनुमान कॉलोनी के श्री बालाजी इच्छापूर्ण मंदिर में आयोजित भव्य जागरण एवं भंडारे में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्री बालाजी महाराज के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव से भजन-कीर्तन में सहभागिता की तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है और लोगों के बीच आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य करते हैं तथा समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और एकता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

इस अवसर पर प्रधान सुनील रावत, सतबीर गुज्जर, रामफल शर्मा, राममेहर फौजी, अजय जांगड़ा, श्री पाल शर्मा, संदीप बजाड़, सुरेश गुज्जर, भतेरी देवी, कृष्ण, महेंद्र, रामप्रसाद, कैप्टन रमेश कुमार आदि उपस्थित थे।

फ़ोटो: मिलगेट स्थित हनुमान कॉलोनी के श्री बालाजी इच्छापूर्ण मंदिर में आयोजित आयोजन मेंदर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment