एसएमएएम योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 21 जुलाई को होगा ऑनलाइन ड्रा :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

By Sahab Ram
On: July 19, 2026 7:01 PM
Follow Us:

रोहतक, 19 जुलाई। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरकेवीवाई घटक की एसएमएएम योजना 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए 21 जुलाई 2026 को प्रात: 11 बजे स्थानीय लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल (कमरा नंबर-103) में ऑनलाइन ड्रा आयोजित किया जाएगा। यह ड्रा अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए 16 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। विभाग द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच की जा चुकी है तथा पात्र आवेदकों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। एसएमएएम योजना 2026-27 के अंतर्गत कुल 25 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निदेशालय के निर्देशानुसार सामान्य श्रेणी के जिन किसानों ने अपने आवेदन में लेजर लैंड लेवलर तथा रोटावेटर को प्रथम प्राथमिकता नहीं दी है, उनके सभी पात्र आवेदनों को अनुदान के लिए स्वीकार कर लिया गया है, बशर्ते वे योजना की सभी शर्तों एवं नियमों को पूरा करते हों।
सचिन गुप्ता ने बताया कि इसी प्रकार अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों द्वारा किसी भी कृषि यंत्र के लिए किए गए सभी पात्र आवेदनों को भी अनुदान के लाभ के लिए स्वीकार किया गया है, यदि वे योजना की निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करते हैं। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने किसानों का आह्वान किया है कि वे योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए सहायक कृषि अभियंता, रोहतक अथवा उप कृषि निदेशक, रोहतक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य कर रहे हैं।
सहायक कृषि अभियंता विकास कुमार ने बताया कि सामान्य श्रेणी के जिन किसानों ने आवेदन में लेजर लैंड लेवलर एवं रोटावेटर को प्रथम प्राथमिकता दी है, उनमें से लाभार्थियों का चयन जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। रोहतक जिले को लेजर लैंड लेवलर के लिए 342 तथा रोटावेटर के लिए 470 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त कुल लक्ष्य का 25 प्रतिशत प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) भी तैयार की जाएगी।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment