प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

By Sahab Ram
On: July 18, 2026 5:46 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 18 जुलाई।

डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए आवेदन एवं नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र बच्चे राष्ट्र पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, कला एवं संस्कृति तथा नवाचार जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हों। यह पुरस्कार बच्चों की प्रतिभा, समर्पण और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए वही बच्चे पात्र होंगे जो भारतीय नागरिक हों, जिनकी आयु 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम हो। पात्र बच्चे स्वयं आवेदन कर सकते हैं, वहीं कोई अन्य व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन भी किसी योग्य बच्चे का नामांकन कर सकता है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकित करने में सहयोग करें।

उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन केवल राष्ट्र पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन या नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए इच्छुक आवेदक समय रहते अपना आवेदन पूरा करें।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment