मतदाता 24 जुलाई का इंतजार न करें, रविवार को भी जमा करें गणना प्रपत्र : उपायुक्त आयुष सिन्हा

By Sahab Ram
On: July 18, 2026 4:50 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 18 जुलाई।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान अब अपने अंतिम चरण में है। अभियान की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित है और अब केवल तीन दिन शेष हैं। जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) शीघ्र जमा कराकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए जिला के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा शुक्रवार 24 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया जा रहा है तथा रविवार 19 जुलाई को भी मतदाताओं से गणना पत्र जमा किए जाएंगे। वहीं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्था का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को होगा। इसके बाद शुक्रवार 31 जुलाई से रविवार 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। दावों और आपत्तियों का निस्तारण शुक्रवार 31 जुलाई से सोमवार 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा शनिवार 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग की टीमें मिशन मोड में कार्य कर रही हैं। सभी बीएलओ लगातार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर रहे हैं ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं कराया है, वे रविवार की छुट्टी का पूरा लाभ उठाएं और अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों सहित एसआईआर गणना प्रपत्र अवश्य जमा कराएं। अब केवल तीन दिन शेष हैं। 24 जुलाई का इंतजार न करें, बल्कि रविवार सहित अगले पांच दिनों में ही अपना गणना प्रपत्र जमा कर दें। समय पर प्रपत्र जमा कराने से मतदाता सूची में आपका विवरण सही एवं अद्यतन रहेगा और किसी भी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सकेगा।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment