राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर लौटे अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रंजीत सिंह टक्कर

By Sahab Ram
On: July 18, 2026 1:44 PM
Follow Us:

सिरसा। देश-विदेश में आपसी प्रेम, शांति और समाज सेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘राष्ट्रीय युवा योजना’ द्वारा हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित श्री साई विश्वविद्यालय में 10 से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित ‘राष्ट्रीय एकता एवं युवा नेतृत्व शिविर’ में अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया। इस सात दिवसीय शिविर में नेपाल सहित भारत के केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे विभिन्न राज्यों के lagbhag 250 से अधिक युवाओं ने भाग लिया, जहाँ रणजीत सिंह टक्कर ने प्रतिदिन युवा गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, और देशभक्ति अभियान “भारत की संतान” के सफल संचालन में मुख्य भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने जंगल व पहाड़ी मार्गों से 4 किलोमीटर की साहसिक पदयात्रा का नेतृत्व कर युवाओं को श्री सिद्ध बाबा मंदिर पहुँचाया, जहाँ स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। शिविर के दौरान विभिन्न राज्यों के युवाओं व आयोजकों ने पौधारोपण कर उनका जन्मदिवस बेहद उत्साहपूर्वक मनाया, वहीं समापन अवसर पर हिमाचल सरकार के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, राष्ट्रीय युवा योजना के प्रबंध न्यासी डॉ. गुरदेव सिंह सिद्धू, डॉ. आर. सी. गुप्ता, सतपाल असेम, अमरीक सिंह कलेर, अजय पांडेय, सुरेश राठी और धर्मेंद्र सहित वरिष्ठ अतिथियों ने रंजीत सिंह टक्कर को सम्मानित किया।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment