सीएपीएफ(यूपीएससी) परीक्षा के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सीईओ सुमित कुमार ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

By Sahab Ram
On: July 18, 2026 1:26 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 17 जुलाई।

जिला गुरुग्राम में 19 जुलाई को आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग (सीएपीएफ) परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय में सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सीईओ सुमित कुमार ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील होती है। ऐसे में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ करें। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी एवं केंद्र अधीक्षक अपने दायित्वों को भली-भांति समझ लें। यदि किसी प्रकार की शंका या तकनीकी समस्या हो तो उसका समाधान परीक्षा से पहले ही कर लिया जाए, ताकि परीक्षा संचालन के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के सुगम प्रवेश, मूलभूत सुविधाओं तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश भी दिए।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

सीईओ ने बताया कि 19 जुलाई को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। प्रथम शिफ्ट प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जिले के 5 विभिन्न केंद्रों पर कुल 1,091 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं तथा प्रत्येक केंद्र पर निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी इंदु बोकन, संघ लोक सेवा आयोग के संयुक्त निदेशक विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment