दिवंगत कर्मचारी नेता ऋषि राम शर्मा की याद में की श्रद्धांजलि सभा

By Sahab Ram
On: July 17, 2026 8:41 PM
Follow Us:

17 जुलाई, भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कार्यालय के परिसर में शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा कर्मचारी संगठन-1016 सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ द्वारा संगठन के पूर्व महान नेता स्व. श्री  ऋषि राम   शर्मा की स्मृति में उनकी 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रधान श्री सत्यवीर स्वामी द्वारा की गई एवं मंच का संचालन महासचिव सोमवीर पूनिया द्वारा किया गया। इस सभा में मुख्य वक्ता के तौर पर कॉमरेड ओमप्रकाश द्वारा शिरकत की गई।
इसके अतिरिक्त उनके सुपुत्र रितेश शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व नेता श्री रत्न जिंदल, पूर्व कोषाध्यक्ष मा. सुखदर्शन सरोहा, जिला के प्रधान मा. सुमेर आर्य, सूरजभान जटासरा, संगठन के पूर्व नेता श्री दुलीचंद यादव, पूर्व संगठन नेता श्री ईश्वर नागर, हेमसा के नेता सुकेश इत्यादि सहित अन्य पूर्व एवं वर्तमान के पदाधिकारी व बोर्ड के कर्मचारी, अधिकारी भी शामिल रहे। इस दौरान सभी द्वारा शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कर्मचारी व संस्था हित में किए गए कार्यों का स्मरण किया। अलग-अलग नेताओं द्वारा बताया गया कि वो एक संघर्षशील, जुझारू व कर्मचारी हित में सदैव तत्पर रहने वाले शख्स थे। वो इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन विचार आज भी जिन्दा हैं।
इसके अलावा शिक्षा बोर्ड की वर्तमान हालात व परिस्थिति पर भी बातचीत की। सभी ने ऋषि राम शर्मा को याद करते हुए कहा कि उनके सपनों को मंजिल तक पहुंचाएंगे व किसी भी कीमत पर प्रशासन को मनमाने ढंग से कार्य नहीं करने देंगे। इस संस्था को बचाने में उनके अविस्मरणीय योगदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।
उपस्थित जनों ने उनका स्मरण करते हुए उनके बताए अनुसार रास्ते पर चलकर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। राज्य व जिला स्तरीय नेताओं द्वारा यही कहा गया कि यदि बोर्ड कार्यालय के सभी कर्मचारी-अधिकारी अलग-अलग बंटने की बजाय एकजुट होकर संस्था हित में लड़ने का आज से प्रण लेते हैं तो यही उस महान व्यक्ति के लिए सच्ची व सही अर्थों में एक सार्थक श्रद्धांजलि मानी जाएगी।
इस दौरान संगठन के वर्तमान पदाधिकारियों में वरिष्ठ उप-प्रधान देवेन्द्र श्योराण, अशोक पिलानिया, भारतदीप, जोगेन्द्र, अशोक लांबा, संदीप जांगड़ा, संदीप शर्मा, अरुण, अंजू बाला इत्यादि भी मौजूद रहे।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment