हरियाणा राज्य महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा है कार्य :- उषा प्रियदर्शी

By Sahab Ram
On: July 17, 2026 7:35 PM
Follow Us:

रोहतक, 17 जुलाई। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने कहा कि आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के विरुद्ध अपराध करने वालों को अपनी सोच बदलनी चाहिए तथा समाज में प्रत्येक महिला का सम्मान उसी प्रकार करना चाहिए, जैसा वे अपने परिवार की महिलाओं का करते हैं।
चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी स्थानीय मदवि के टैगोर सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम के उपरांत प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद कर रही थी। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति भी कई गंभीर अपराधों का कारण बन रही है। ऐसे में युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों के विरुद्ध हरियाणा राज्य महिला आयोग पूरी सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
उषा प्रियदर्शी ने कहा कि यह केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास की दिशा में भारत के बढ़ते कदम का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत, ग्रीन एनर्जी और आधुनिक परिवहन व्यवस्था का मजबूत संदेश दिया है, जिससे आने वाली पीढिय़ों को भी लाभ मिलेगा। विभिन्न राज्यों को जोडऩे वाली सडक़, रेल एवं अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं से उद्योग, व्यापार, रोजगार और आमजन की आवाजाही को नई गति मिलेगी। इसके लिए उन्होंने समस्त हरियाणा एवं देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उषा प्रियदर्शी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है। प्रदेश में सडक़ों, राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेस-वे तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के हरियाणा आगमन से प्रदेशवासियों में उत्साह का वातावरण था और यह अवसर विकास के नए अध्याय का प्रतीक बन गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, दीपक हुड्डा आदि उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment