बिजली कटौती और जल संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, आंदोलन की चेतावनी

By Sahab Ram
On: July 17, 2026 1:35 PM
Follow Us:

सिरसा। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने जिले में बढ़ रही बिजली कटौती, लो वोल्टेज और पेयजल संकट को लेकर सरकार तथा बिजली निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिजली मंत्री अनिल विज द्वारा जारी किए गए निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जारी बयान में शर्मा ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अघोषित बिजली कट लगाए जा रहे हैं। लोगों को घरों के बाहर बैठकर रात बितानी पड़ रही है। कई इलाकों में दिन के समय भी घंटों बिजली गायब रहती है, जबकि कई स्थानों पर लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। इससे घरेलू कार्यों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं और छोटे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि बिजली संकट का सीधा असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। अक्सर पानी सप्लाई के समय बिजली कट जाती है और जब बिजली आती है तब तक जलापूर्ति बंद हो चुकी होती है। बिजली और जनस्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। कई परिवारों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है या फिर टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

शर्मा ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के अधिकारी शिकायतों का समय पर समाधान नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत केंद्रों पर किए जाने वाले फोन तक रिसीव नहीं किए जाते, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है। 

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने सरकार से बिजली और पानी की व्यवस्था में तत्काल सुधार करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर स्थिति नहीं सुधरी तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू करेंगे और मुख्यमंत्री का जब भी सिरसा आगमन होगा उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment