धनवापुर में बीएलओ, मतदाताओं, पार्षदों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की बातचीत, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 में जनसहभागिता का किया आह्वान

By Sahab Ram
On: July 16, 2026 2:30 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 16 जुलाई। 

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने गुरुवार को गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026(एसआईआर) के तहत चल रहे कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धनवापुर क्षेत्र का भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर बीएलओ, स्थानीय मतदाताओं, नगर निगम पार्षदों, विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तथा जागरूक नागरिकों से संवाद किया और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी बादशाहपुर संजीव सिंगला भी उनके साथ मौजूद रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र संख्या 160, 161 एवं 164 का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ से घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वेक्षण, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं प्राप्ति तथा मतदाता सत्यापन की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के प्रत्येक चरण में पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र अथवा स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम नियमानुसार सूची से हटाना है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं नवीनतम होना लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इसमें आमजन की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

उन्होंने नगर निगम पार्षदों, राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अभियान में सक्रिय सहयोग दें और अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को गणना प्रपत्र भरने एवं समय पर जमा कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) जमा नहीं कराए हैं, वे बिना विलंब अपने संबंधित बीएलओ के पास प्रपत्र जमा कराएं, ताकि उनका विवरण समय पर मतदाता सूची में अद्यतन किया जा सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य एक स्वच्छ, त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है। इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के अधिकारी, संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment