डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष वर्षा खंगवाल ने प्रतिभाशाली खिलाडियों को किया प्रोत्साहित* 

By Sahab Ram
On: July 15, 2026 8:06 PM
Follow Us:

*झज्जर, 15 जुलाई।* 

जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित सवेरा स्कूल की दो दिव्यांग खिलाड़ी तमन्ना एवं साक्षी का चयन स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप प्रिपरेटरी-03 (हॉकी) के लिए होने पर डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष वर्षा खांगवाल ने बधाई दी और मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है कि पैरा हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन 18 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक नीदरलैंड में प्रस्तावित है।

 डीसी वर्षा खंगवाल ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उनकी इस उपलब्धि से न केवल सवेरा स्कूल बल्कि पूरे झज्जर जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। 

*दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कोई भी लक्ष्य किया जा सकता है हासिल*

डीसी ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा यह सिद्ध करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं जिला बाल कल्याण परिषद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

*दिव्यांग खिलाड़ियों का चयन जिला के गौरव की बात*

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन जिले के अन्य बच्चों, विशेषकर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि खेलों के क्षेत्र में झज्जर की बढ़ती पहचान को भी दर्शाती है।

डीसी ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। 

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी निशा तंवर,सवेरा स्कूल के प्राचार्य लोकेश कुमार भी उपस्थित थे।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment