पुरी रथयात्रा में रिलायंस फाउंडेशन का सेवा संकल्प, भोजन, पानी और सुरक्षा पर जोर

By Sahab Ram
On: July 15, 2026 7:56 PM
Follow Us:

पुरी, 15 जुलाई, 2026: भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा में इस बार लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने व्यापक सेवा अभियान शुरू किया है। 15 से 27 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क सात्विक भोजन, पेयजल, पुलिस सहायता केंद्र और स्वच्छता जैसी कई व्यवस्थाएं की गई हैं। रथयात्रा में सेवा देने वाले स्वयंसेवकों व पुलिस कर्मियों के लिए भी खास सहायता प्रदान की जाएगी।

रिलायंस फाउंडेशन पहले भी पुरी रथयात्रा के दौरान सेवा कार्यों में सहयोग करता रहा है। इस बार भी सेवा अभियान का दायरा बढ़ाया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने कहा कि श्रद्धालुओं और उनकी सेवा में जुटे लोगों की सेवा करना, भगवान जगन्नाथ की सेवा का ही एक रूप है। 

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

रिलायंस फाउंडेशन के मुताबिक अभियान के तहत श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क सात्विक भोजन और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था की गई है। 50 किलोमीटर से अधिक के प्रमुख यात्रा मार्ग पर करीब 90 पुलिस सहायता केंद्रों को सहयोग दिया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात लगभग 1,000 पुलिसकर्मियों को भी शिफ्ट के आधार पर पानी, ORS, हल्का जलपान और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की मदद करेंगे और GIS आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म से सेवा कार्यों का बेहतर समन्वय किया जाएगा।

अनंत अंबानी ने कहा, “पुरी रथयात्रा करोड़ों लोगों की आस्था का पर्व है। श्रद्धालुओं, पुलिसकर्मियों और सेवा में जुटे हर व्यक्ति की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। भगवान जगन्नाथ की सेवा, लोगों की सेवा के माध्यम से ही होती है।” 

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

रिलायंस फाउंडेशन का कहना है कि इन प्रयासों का उद्देश्य करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए रथयात्रा को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में प्रशासन और स्थानीय संस्थाओं का सहयोग करना है।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment