डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिलाभर में चल रहा गणना प्रपत्रों का संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य

By Sahab Ram
On: July 15, 2026 6:32 PM
Follow Us:


झज्जर, 15 जुलाई।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य को निरंतर  गति मिल रही है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन का विशेष फोकस इस बात पर है कि पात्र मतदाता 24 जुलाई  का इंतजार किए बिना आज ही अपने हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं, ताकि उनका तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जा सके।
जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के संग्रहण, डिजिटाइजेशन तथा अन्य व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा मतदाताओं को समय रहते प्रपत्र जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे डिजिटाइजेशन कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा हो सके।
गणना प्रपत्रों का तत्काल डिजिटाइजेशन कराने पर विशेष फोकस  : डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत डिजिटाइजेशन कार्य की चरणबद्ध तरीके से नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी ईआरओ एवं एडिशनल ईआरओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि झज्जर, बेरी, बादली और बहादुरगढ़ के ईआरओ लगातार बीएलओ के साथ समीक्षा बैठकें कर रहे हैं तथा प्राप्त गणना प्रपत्रों का तत्काल डिजिटाइजेशन कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
राजनीतिक दलों के सहयोग से अभियान को मिलेगी और गति : अभिनव सिवाच
एसडीएम बहादुरगढ़ एवं 64 बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अभिनव सिवाच ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ बैठक कर एसआईआर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटि रहित बनाने के लिए बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें तथा पात्र मतदाताओं को समय रहते गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें।
बैठक के उपरांत उन्होंने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ से गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक दो घंटे में बीएलओ से डिजिटाइजेशन की रिपोर्ट प्राप्त करें, ताकि कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

गणना प्रपत्रों के संग्रहण और डिजिटाइजेशन की मॉनिटरिंग करें अधिकारी : एसडीएम
एसडीएम बेरी एवं 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रेणुका नांदल ने संशोधित कार्यक्रम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते हुए एसआईआर गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने सुपरवाईजरों की बैठक लेते हुए जरूरी निर्देश भी दिए।
एसडीएम ने कहा कि पात्र मतदाताओं के सक्रिय सहयोग से एसआईआर 2026 अभियान लगातार तेज गति में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे 24 जुलाई का इंतजार ना करें और अपना हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्र भरकर तत्काल संबंधित बीएलओ को सौंपें, ताकि उसी समय उनका डिजिटाइजेशन किया जा सके।
उन्होंने बताया कि प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर डिजिटाइजेशन कार्य में लाई जाए तेजी : विशाल कुमार
बादली एसडीएम विशाल कुमार ने बादली विधानसभा क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण कर गणना प्रपत्रो के संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने  सुपरवाइजरों, ईआरओ एवं एडिशनल ईआरओ के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को बीएलओ के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) से भी अपील की कि वे बीएलओ के साथ मिलकर कार्य करें, ताकि गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय में पूरा हो सके। साथ ही उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार ऑनलाइन एनमरेशन फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रक्रिया और अधिक सरल एवं सुविधाजनक हो गई है।
गणना प्रपत्रों के संग्रहण में बीएलओ का सहयोग करें राजनीतिक दल : एसडीएम
एसडीएम एवं 66 झज्जर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रवि मीणा ने एसआईआर को लेकर सुपरवाइजरों को जरूरी निर्देश दिए तथा डिजिटाइजेशन कार्य की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका इस अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण है।
उन्होंने सभी बीएलए से अपील की कि वे मतदाताओं की पहचान करने में बीएलओ का सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे बिना किसी इंतजार के आज ही अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध करवाएं और उसका तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कराएं।
——

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment