सरकारी योजनाओं का गांवों में प्रचार-प्रसार का प्रभावी व सरल माध्यम है नीति तारा डिवाईस: मनीष श्रीवास्तव

By Sahab Ram
On: July 15, 2026 6:19 PM
Follow Us:

भिवानी, 15 जुलाई। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में नीति आयोग द्वारा विकसित नीति तारा डिवाइस एवं ऐप के प्रभावी उपयोग को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नीति आयोग के मास्टर ट्रेनर मनीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों-कर्मचारियों को नीति तारा डिवाइस एवं ऐप की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी योजनाओं, जनकल्याणकारी अभियानों एवं जागरूकता गतिविधियों को गांवों और ब्लॉकों तक आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का व्यापक उपयोग करने का आह्वïान किया।  
उन्होंने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि नीति तारा एक पोर्टेबल स्मार्ट डिजिटल डिवाइस है, जिसमें सिम आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध रहती है। यह विंडोज ऑप्रेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है तथा प्रोजेक्टर की तरह ऑडियो-वीडियो सामग्री प्रदर्शित करने में सक्षम है। इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण सामग्री, जागरूकता वीडियो एवं जनहित संदेशों को गांवों, पंचायतों, स्कूलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जा सकती है।
उन्होंने डिवाइस के संचालन, सिम आधारित ऑनलाइन कनेक्टिविटी, विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोजेक्टर के रूप में इसके उपयोग तथा गांवों एवं ब्लॉकों में जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। साथ ही उन्होंने डिवाइस के व्यावहारिक संचालन का प्रदर्शन भी किया।  
कार्यशाला में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान, डीसीसीओ रविंद्र दलाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लांबा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment