विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाए जागरूकता शिविर

By Sahab Ram
On: July 11, 2026 8:36 PM
Follow Us:

गुरुग्राम, 11 जुलाई- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं प्राधिकरण की सचिव निशा के निर्देशन में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से आमजन को परिवार नियोजन, जनसंख्या वृद्धि के सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों तथा विभिन्न कानूनी सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स ने शिविरों में उपस्थित लोगों को विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन स्वस्थ और समृद्ध परिवार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के साथ परिवार का जीवन स्तर बेहतर होता है और समाज के संतुलित विकास को बढ़ावा मिलता है।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

शिविरों के दौरान बताया गया कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि से प्राकृतिक संसाधनों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, रोजगार, आवास और सार्वजनिक सुविधाओं पर दबाव बढ़ता है। बढ़ती जनसंख्या के कारण बेरोजगारी, गरीबी और संसाधनों के असमान वितरण जैसी चुनौतियां भी बढ़ सकती हैं। नागरिकों से जिम्मेदार और जागरूक परिवार नियोजन अपनाने का आह्वान किया गया, ताकि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान सुनिश्चित किया जा सके।

प्रतिभागियों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी दी गई। पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता और अन्य कानूनी सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पात्र व्यक्तियों से आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ लेने का आह्वान किया गया।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment