खेल नीति और खिलाडिय़ों की मेहनत से हरियाणा देश का खेलों में अग्रणी राज्य बना :- खेल मंत्री गौरव गौतम

By Sahab Ram
On: July 11, 2026 7:53 PM
Follow Us:

रोहतक, 11 जुलाई। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की खेल नीति और खिलाडिय़ों की प्रतिभा व उत्साह का ही परिणाम है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर खिलाडिय़ों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाडिय़ों, उनके अभिभावकों तथा कुश्ती महासंघ के पदाधिकारियों का हरियाणा की धरती पर स्वागत है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा और विशेष रूप से रोहतक के लिए गौरव की बात है कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन यहां किया जा रहा है। खेल मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रतियोगिता से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, ओलंपिक सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और देश का गौरव बढ़ाएंगे।
गौरव गौतम ने कहा कि प्रतियोगिता पूरी पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आयोजित की जा रही है। उन्होंने राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ तथा आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा और रोहतक को मेजबानी का अवसर देकर उन्होंने प्रदेश की खेल संस्कृति को नई पहचान दी है। उन्होंने विशेष रूप से कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर एवं पूरी आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि खिलाडिय़ों को सम्मानजनक वातावरण और उत्कृष्ट मंच उपलब्ध कराया गया है।
पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर के युवा पहलवान भाग ले रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि यहां प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित कर चुकी है तथा खेल अवसंरचना को और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 114 करोड़ रुपये की लागत से 42 नए स्टेडियमों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे खिलाडिय़ों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
गौरव गौतम ने कहा कि जिन स्टेडियमों में रखरखाव अथवा वातानुकूलन संबंधी कार्य चल रहे हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा ताकि खिलाडिय़ों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एक प्रश्न के उत्तर में खेल मंत्री ने कहा कि खेलों में राजनीति का कोई स्थान नहीं है। सरकार का उद्देश्य खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रश्न पर उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के जघन्य अपराध के दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। सरकार अपराध के मामलों में पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और कानून अपना कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जींद दौरे के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह दौरा ऐतिहासिक होगा और प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे हरियाणा को अनेक विकास परियोजनाओं का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, भाजपा कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, एलपीएस बोसॉर्ड के एमडी राजेश जैन, कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर, भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष एम फोनी, कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एस पी देशवाल, सह सचिव विनोद तोमर, पार्षद प्रवीण कौशिक, दीपू नागपाल, ब्रजेश, सोनू सहित खिलाड़ी व कोच आदि मौजूद रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment