मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर नलवा में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

By Sahab Ram
On: July 11, 2026 5:12 PM
Follow Us:

हिसार, 11 जुलाई।
नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने शनिवार को आगामी 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम तथा रविवार को हिसार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। बैठक में दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं और अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों का संदेश आमजन तक पहुंचे।
बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा पात्र मतदाताओं का सहयोग करने का आह्वान किया। इसके साथ ही नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि स्वच्छ एवं जागरूक समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
बैठक में मंडल अध्यक्ष बलजीत फोगाट, भूप सिंह खिचड़, सुमन कसवां, मार्केट कमेटी चेयरमैन रविन्द्र रोकी, सुरेन्द्र मंडा, श्रीराम सरपंच, मनीष एलावादी, रणबीर सरपंच, सुल्तान, सरजीत सरपंच, बलजीत सरपंच, भवानी रोहिल्ला, चरण सिंह नागर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment