एईआरओ भजनलाल ने किया बूथों का निरीक्षण, मतदाता सूची अपडेशन कार्य की ली जानकारी

By Sahab Ram
On: July 10, 2026 8:01 PM
Follow Us:

सिरसा, 10 जुलाई। 

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कालांवाली विधानसभा क्षेत्र (42) के सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बड़ागुढा भजनलाल ने शुक्रवार को कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे मतदाता सूची अपडेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर पहुंचकर कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुसार पूरा किया जाए, ताकि मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल हों और त्रुटियों का समय पर निवारण किया जा सके। इस दौरान बूथ नंबर 116 सहित अन्य बूथों का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर बूथ नंबर 116 पर बीएलओ नेतराम एवं ग्राम सचिव दीपक उपस्थित मिले। एईआरओ भजनलाल ने उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

पंचायत की शामलात भूमि स्वयं सहायता समूह को पट्टे पर उपलब्ध कराने के नए नियम लागू :- अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment