बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए करें पौधारोपण :सीजेएम पवन कुमार

By Sahab Ram
On: July 10, 2026 7:35 PM
Follow Us:

भिवानी, 10 जुलाई। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिवानी के सहयोग से चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी की राष्ट्रीय सेवा योजना  इकाई द्वारा मेगा वृक्षारोपण अभियान 2026 का आयोजन विश्वविद्यालय के प्रेमनगर स्थित नए परिसर में किया गया।
विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी के संयोजन में आयोजित मेगा वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पवन कुमार बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-कम-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार ने कहा कि इस अभियान की थीम- आज पेड़ लगाएं, आने वाले कल को हरा-भरा बनाएं है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।
विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि परिसर को हराभरा बनाने के लिए विश्वविद्यालय लगातार पौधारोपण अभियान चला रहा है तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिवानी एवं डीएलएफ फाउंडेशन काउंसिल गुरुग्राम के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 8 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीजेएम पवन कुमार द्वारा विश्वविद्यालय को दो हजार पौधे भेंट किए गए। उनके इस उदार सहयोग से विश्वविद्यालय के हरित परिसर अभियान को मजबूती मिलेगी और परिसर की जैव विविधता व पर्यावरण में सुधार होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
विश्वविद्यालय की तरफ से कुलसचिव प्रो.भावना शर्मा एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुरेश मलिक ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों, संकाय सदस्यों, एनएसएस स्वयंसेवकों, छात्रों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने वनीकरण, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों से लगाए गए पौधों की देखभाल करने और दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में एनएसएस इकाई द्वारा डीएलएसए, विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय, छात्रों एवं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि आज लगाया गया प्रत्येक पेड़ आने वाली पीढिय़ों के लिए एक स्वस्थ और सतत भविष्य में निवेश है। अभियान का समन्वय अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सुरेश मलिक, एनएसएस समन्वयक डॉ. आशा पूनिया तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीमा रानी, डॉ. विजय जांगड़ा, नवीन कुमार एवं डॉ. दीपक कुमारी द्वारा किया गया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment