सीएम विंडो पोर्टल की ऑवरडयू शिकायतों को शीघ्र करें अंडरटेक :- पीसी मीणा

By Sahab Ram
On: July 10, 2026 5:13 PM
Follow Us:


रोहतक, 10 जुलाई : प्रदेश के मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव पीसी मीणा ने सीएम विंडो की शिकायतों की वर्चुअली समीक्षा करते हुए जिला उपायुक्तों को निर्देश दिये कि वे ऑवरडयू शिकायतों को अंडरटेक करवाये। आगामी समीक्षा बैठक तक ऑवरडयू शिकायतों की संख्या को कम करें तथा कार्यवाही रिपोर्ट भी तुरंत अपलोड करें। शिकायतों के निपटारे से नागरिक संतुष्ट होने चाहिए। सरकार द्वारा इस कार्य में मदद के लिए एमिनेंट पर्सन भी नियुक्त किये गए है।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक के उपरांत अधिकारियों के साथ सीएम विंडो पोर्टल सहित सभी अन्य शिकायत पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने विभाग अनुसार सीएम विंडो पोर्टल की शिकायतों के निपटारे की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी ऑवरडयू शिकायतों को तुरंत अंडरटेक करें तथा समयबद्ध उचित निपटारा भी करवाये। सरकार के निर्देशानुसार शिकायतों के निपटारे के उपरांत पोर्टल पर तुरंत कार्यवाही रिपोर्ट अपलोड करें।
नरेंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ सीपीग्राम्स एवं एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की। उन्होंने विभाग अनुसार बारी-बारी शिकायत पोर्टलों की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सभी शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सभी शिकायत पोर्टलों का नियमित रूप से स्वयं अवलोकन करें तथा शिकायत प्राप्त होते ही निपटारे की कार्यवाही तुरंत शुरू करें।
इस अवसर पर नगराधीश शुभम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, परिवहन महाप्रबंधक नवीन कुमार, तहसीलदार यशपाल शर्मा, कृषि उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र मलिक, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी करतार सिंह, कार्यकारी अभियंता राजीव राठी, संजीव कुमार व संदीप सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी नवदीप खत्री, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, जिला कल्याण अधिकारी रेनू सिसोदिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ईशा सोनी सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं भाजपा के प्रतिनिधि डॉ. अंकुश बिड्डू मौजूद रहे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment