डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा- निर्धारित समयावधि में एसआईआर प्रक्रिया पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता

By Sahab Ram
On: July 10, 2026 4:44 PM
Follow Us:

झज्जर, 10 जुलाई
भारत निर्वाचन आयोग के तहत झज्जर जिला में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की समीक्षा के लिए शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव मलय मल्लिक के नेतृत्व में आयोग की टीम झज्जर पहुंची और जिला में एसआईआर गतिविधियों की समीक्षा की।
झज्जर पहुंचने पर डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने प्रधान सचिव मलय मल्लिक व उनकी टीम का स्वागत करते हुए एसआईआर गतिविधियों, गणना प्रपत्रों के संग्रह, डिजिटाइजेशन तथा अभियान की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आयोग की ओर से सहायक अनुभाग अधिकारी तेजिंदर सिंह तथा कनिष्ठ सचिवालय सहायक दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के उपरांत प्रधान सचिव ने डीसी वर्षा खांगवाल के साथ बूथों पर गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा भी लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि निर्धारित समयावधि में एसआईआर प्रक्रिया पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
प्रधान सचिव मलय मल्लिक ने अधिकारियों की बैठक में एसआईआर की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एसआईआर 2026 के विभिन्न चरणों को समयबद्ध पूरा करना बेहद जरूरी है,इसके लिए सभी अधिकारी दृढ़तापूर्वक इस कार्य को पूरा करें।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची होना जरूरी : मलय मल्लिक
प्रधान सचिव मलय मल्लिक ने कहा कि शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि सही मतदाता सूची से चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और अपात्र प्रविष्टियों को हटाया जा सके।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

एसआईआर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की प्रक्रिया
प्रधान सचिव ने कहा कि एसआईआर किसी भी मतदाता का अधिकार छीनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि पात्र मतदाताओं को शामिल कर मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और सटीक बनाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में होना और सूची का अद्यतन रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा अपनी मतदाता संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध कराने की अपील की।

एएसडीडी वोटर की पहचान में बीएलओ का सहयोग करें नागरिक
प्रधान सचिव मलय मल्लिक ने फील्ड विजिट के दौरान कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द अपना गणना प्रपत्र भरकर दूसरे लोगों को भी प्रेरित किया जाए। एएसडीडी वोटरों की पहचान में क्षेत्र व मोहल्ले के नागरिक बीएलओ का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही त्रुटिरहित, अद्यतन एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सकती है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

हर मतदाता से प्राप्त गणना प्रपत्र का तत्काल डिजिटाइजेशन करें बीएलओ : प्रधान सचिव
प्रधान सचिव मलय मल्लिक ने डीसी वर्षा खांगवाल के साथ झज्जर शहर के बूथ नम्बर 63,70,71,72  पर वोटर से प्राप्त गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसका तत्काल डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग की तरफ से ऑफ़लाइन के साथ- साथ ऑनलाइन एनमरेशन फार्म भरने की सुविधा प्रदान की गई है। आनलाइन गणना फार्म भरने में सक्षम मतदाता voters.eci.gov. in पर जाकर इस सुविधा का लाभ उठाएं और ऑनलाइन आवेदन करें,जिससे आवेदन को डिजिटाइज करना आसान  होगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर  प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित की जा रही हैं।

निर्धारित शैड्यूल के अनुरुप आगे बढ़ रहा है एसआईआर अभियान
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया  कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 14 जुलाई तक गणना प्रपत्र भरकर जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है,लेकिन नागरिकों से वे अपील करती हैं कि वे तत्काल गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपे, ताकि उनका डिजिटाइजेशन हो सके। इसके बाद 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 21 जुलाई से 18 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर उनका निस्तारण किया जाएगा तथा सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु,  निर्वाचन उप तहसीलदार कुलदीप सहित एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment