14 जुलाई का इंतजार न करें मतदाता, जल्द से जल्द गणना प्रपत्र  भरकर मतदान का अधिकार करें सुरक्षित : डीसी

By Sahab Ram
On: July 8, 2026 9:04 PM
Follow Us:


झज्जर, 08 जुलाई।

 डीसी वर्षा खांगवाल ने  कहा कि जिला में निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार एसआईआर अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रो के संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी हैं। सभी पात्र मतदाता 14 जुलाई  अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 10 जुलाई तक जल्द से जल्द अपने गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि उनका मतदान का अधिकार सुरक्षित रह सके।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल  बुधवार को लघु सचिवालय में  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 को लेकर पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
 उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट बनाने का कार्य  केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है। ऐसे में पात्र मतदाता गणना प्रपत्र भरकर तुरंत बीएलओ को जमा कराएं, जिससे उनका तत्काल डिजिटाइजेशन हो सके।
एसआईआर प्रक्रिया में हर वोटर से गणना प्रपत्र प्राप्त करना या अनिवार्य
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक है। इसमें किसी भी मतदाता के साथ न तो भेदभाव किया जाएगा और न ही किसी प्रकार का पक्षपात रखा जाएगा। प्रत्येक चरण में राजनीतिक दलों को शामिल किया जा रहा है तथा विभिन्न माध्यमों से भी नागरिकों को गणना अभियान की   जानकारी लगातार उपलब्ध कराई जा रही है।
झज्जर जिला में गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य तेजी से जारी
डीसी ने बताया कि बीएलओ की पहली जिम्मेदारी सभी मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन करना है। झज्जर जिले में गणना फॉर्मों का डिजिटाइजेशन कार्य तेजी से जारी है। प्रत्येक बूथ स्तर पर बीएलए-1 एवं बीएलए-2 के माध्यम से राजनीतिक दलों का सहयोग लिया जा रहा है। जिन मतदाताओं तक बीएलओ नहीं पहुंच पा रहे हैं अथवा जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, वे स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं या जिनका पता नहीं चल पा रहा है, उनकी सूची राजनीतिक दलों के साथ साझा की जाएगी। बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित कर ऐसे मामलों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची अधिक सटीक और त्रुटिरहित बन सके। 9 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर बीएलओ और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठकें पूर्ण कर ली जाएंगी। सभी राजनीतिक दलों ने इस प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
*आगामी 21 जुलाई को होगा  ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने  बताया कि बीएलओ द्वारा  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्रित करने और उनका डिजिटाइजेशन करने का कार्य पूरा किया जा रहा है। इसके बाद 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 21 जुलाई से 18 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर उनकी सुनवाई की जाएगी तथा सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से एसआईआर अभियान में  सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगराधीश रितु,निर्वाचन उपतहसीलदार कुलदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment