स्वयं सेवा, कौशल संवर्धन व राष्ट्र निर्माण के लिए युवा माई भारत पोर्टल पर करवाएं पंजीकरण

By Sahab Ram
On: July 8, 2026 6:46 PM
Follow Us:

सिरसा, 08 जुलाई।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, कौशल संवर्धन, सामाजिक गतिविधियों तथा राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है।
माई युवा भारत कार्यालय की लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अमरजीत कौर ने बताया कि माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले युवाओं को विभिन्न स्वयंसेवी कार्यक्रमों, प्रशिक्षण शिविरों, युवा नेतृत्व गतिविधियों, सामाजिक अभियानों तथा अन्य विकासात्मक अवसरों में भाग लेने का मौका मिलेगा। इससे युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि माई भारत पोर्टल युवाओं को अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों एवं अभियानों से जुड़ने का प्रभावी मंच प्रदान करता है। इसके माध्यम से युवा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने जिले के सभी महाविद्यालयों, विद्यालयों, युवा क्लबों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक युवाओं को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले के युवा सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे विभिन्न अवसरों एवं योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अधिक जानकारी प्राप्त करने तथा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए माई भारत के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment