बीएलओ रिकॉर्ड और ऐप पर अपलोडिंग प्रक्रिया का डीसी आयुष सिन्हा ने किया निरीक्षण

By Sahab Ram
On: July 7, 2026 7:52 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 7 जुलाई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत आज मंगलवार को टैगोर पब्लिक स्कूल एवं बल्लभगढ़ क्षेत्र के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बीएलओ द्वारा संधारित रिपोर्ट रजिस्टर का अवलोकन किया तथा यह जांचा कि घर-घर संपर्क अभियान के दौरान किए गए सत्यापन का रिकॉर्ड किस प्रकार दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से अनुपस्थित (Absent), स्थानांतरित (Shifted) तथा मृत (Dead) मतदाताओं से संबंधित प्रविष्टियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रविष्टि तथ्यों एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को मृत अथवा स्थानांतरित श्रेणी में दर्ज किया जाता है तो उसके समर्थन में आवश्यक दस्तावेज एवं स्पष्ट कारण का उल्लेख किया जाना अनिवार्य है।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ ऐप के माध्यम से गणना प्रपत्रों की स्कैनिंग एवं अपलोडिंग प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी प्रपत्र निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डिजिटाइज किए जा रहे हैं तथा पोर्टल पर अपलोड करने में किसी प्रकार की तकनीकी या व्यावहारिक समस्या नहीं आ रही है। जहां कहीं भी सुधार की आवश्यकता दिखाई दी, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बीएलओ से उनके कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा मतदाताओं से भी सीधे संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से पूछा कि उन्हें गणना प्रपत्र भरने, बीएलओ से संपर्क करने अथवा एसआईआर अभियान से संबंधित किसी प्रकार की कठिनाई तो नहीं आ रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाताओं की प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा अभियान को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ सफल बनाया जाए।

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment