एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध के प्रति जागरूकता हेतु एसडीएम कार्यालय में 500 जूट बैग का वितरण

By Sahab Ram
On: July 6, 2026 6:28 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 06 जुलाई।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बल्लभगढ़ क्षेत्र द्वारा एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) पर प्रतिबंध संबंधी जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एसडीएम कार्यालय में 500 जूट बैग वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य एकल-उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग को कम करना तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के तहत ये 500 जूट बैग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कार्यरत सभी सुपरवाइजरों को वितरण हेतु उपलब्ध कराए गए हैं। सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीन कार्यरत प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को एक-एक जूट बैग उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इस अभियान का उद्देश्य फील्ड अधिकारियों एवं आमजन में एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पुनः उपयोग योग्य जूट बैग के प्रयोग को प्रोत्साहित करना है। इससे प्लास्टिक कचरे में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बल्लभगढ़ क्षेत्र सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे एकल-उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाकर स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण-मुक्त हरियाणा के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment