एचटेट लेवल-1 एवं लेवल-2 की परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न: डीसी आयुष सिन्ह

By Sahab Ram
On: July 5, 2026 9:48 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 05 जुलाई।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के अंतर्गत रविवार को जिले में लेवल-2 (टीजीटी) एवं लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षाएं सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात, परिवहन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सहायता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की गई थीं, जिसके परिणामस्वरूप दोनों परीक्षाएं बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुईं।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,415 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इनमें से 3,268 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 1,147 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार लेवल-2 परीक्षा में कुल 74.02 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 2,263 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इनमें से 1,629 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 634 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार लेवल-1 परीक्षा में कुल 71.98 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सभी परीक्षा केंद्रों पर पर रही चौकस व्यवस्था

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के दौरान जिले के सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-39 दयालबाग, डीएवी सेंटेनरी कॉलेज, एनएच-3 (ईएसआईसी अस्पताल के निकट), सेंट कोलंबस स्कूल, सेक्टर-39 सूरजकुंड रोड, दयालबाग, मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल, बी-ब्लॉक, बीपीटीपी पार्क, सेक्टर-85, के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, एनएच-3 एवं एनएच-4, रावल इंटरनेशनल स्कूल, नंगला रोड, सोहना रोड, फरीदाबाद मॉडल स्कूल, सेक्टर-31 (प्रिस्टीन मॉल के निकट) तथा होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, सेक्टर-29, हूडा मार्केट के निकट स्थित परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया गया।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।

 अभिभावकों के ठहराव व पेयजल की विशेष व्यवस्था

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जिला प्रशासन ने केवल परीक्षार्थियों की ही नहीं, बल्कि उनके साथ आने वाले अभिभावकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के बैठने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि परीक्षा अवधि के दौरान उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बरसात के दोरान ज्यादातर अभ्यर्थी के अभिभावकों ने प्रशासन की व्यवस्था का पूरा प्रयोग किया और प्रसंशा की। साथ ही इस विशेष व्यवस्था के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

हेल्पलाइन नंबर से मिली सभी जरुरी जानकारी

परीक्षार्थियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम ने परीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को समय पर आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई गई, जिससे अनेक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने एवं अन्य प्रशासनिक सहायता प्राप्त करने में सुविधा मिली। कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं एवं शिकायतों का संबंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया।

बरसात में स्पेशल रूट पर विशेष बस सेवा से समयबद्ध परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई थी। विभिन्न रूटों पर संचालित विशेष बस सेवाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचकर परीक्षा में भाग लिया। साथ ही पुलिस विभाग एवं प्रशासन की टीमें पूरे जिले में लगातार सक्रिय रहीं, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही और किसी भी परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के बेहतर समन्वय, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली एवं सतत निगरानी के कारण जिले में एचटेट-2026 की दोनों परीक्षाएं पूर्णतः शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment