हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने डिंग और बरूवाली में भरा दो बेटियों का भात

By Sahab Ram
On: July 5, 2026 3:47 PM
Follow Us:

सिरसा। हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए डिंग मंडी और गांव बीरूवाली फर्स्ट में दो बेटियों का घर जाकर भात भरा। ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने बताया कि गांव डिंग में बहन मेवा देवी और स्वर्गीय राय सिंह की पुत्री सोनिया के विवाह के उपलक्ष्य में उनके निवास स्थान पर जाकर भात भरा गया। इसी कड़ी में, गांव बरूवाली में भी स्वर्गीय सरोज बाला और बीरू राम खरौड की पुत्री सोनू के घर पहुंचकर ट्रस्ट के सदस्यों ने भात की रस्म को पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न किया। इस पुनीत कार्य के बाद भावुक होते हुए ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने कहा कि बेटियां ईश्वर का सबसे खूबसूरत उपहार हैं, और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही मेरी पूजनीय माता जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। माता स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी हमेशा एक बात कहती थीं कि बेटियां केवल एक घर की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लाज और शान होती हैं। आज वो शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके दिए संस्कार, उनकी ममता और उनकी सीख आज भी हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में जीवित है। माता के उन्हीं वचनों को अपना जीवन मंत्र मानकर आज हमारी टीम बेटियों के हाथ पीले करने और उनका मामा बनकर भात भरने का सेवा कार्य कर रही है। दो कार्यक्रमों को मिलाकर ट्रस्ट द्वारा अब तक कुल 86 भात सफलतापूर्वक भरे जा चुके हैं। ट्रस्ट ने अपनी इस निरंतर यात्रा की सफलता का श्रेय ईश्वर और बुजुर्गों के आशीर्वाद को देते हुए कहा कि माताश्री सुशीला देवी जी, श्री श्याम प्रभु और पितृ देवों की असीम कृपा के बिना यह सेवा कार्य संभव नहीं था। उन्हीं की प्रेरणा से समाज सेवा का यह कारवां आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिज़ारनिया सहित दोनों गांवों के लोग मौजूद थे।

डिग्री आपके ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन आपका चरित्र आपके जीवन का परिचय देता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

बादशाहपुर में आज लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेला

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment