प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में रोटरी हिसार ने शुरू किया नया अध्याय, चार अध्यक्षों के साथ सेवा कार्यों का होगा विस्तार

By Sahab Ram
On: July 5, 2026 3:31 PM
Follow Us:

हिसार। समाज सेवा के क्षेत्र में नई सोच के साथ आगे बढ़ते हुए रोटरी हिसार ने इस वर्ष एक अभिनव प्रयोग करते हुए चार अलग-अलग इकाइयों का गठन किया। इसके तहत रोटेरियन प्रदीप गुप्ता को रोटरी हिसार, मीनू गुप्ता को रोटरी सुपर चैंपियन हिसार, मनीष गोयल को रोटरी एलिट हिसार तथा वंश गुप्ता को रोटरी चैंपियन चरखी दादरी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पहल का उद्देश्य सेवा कार्यों को अधिक व्यापक, योजनाबद्ध और प्रभावी बनाना है।

नई सोच के साथ समाज सेवा को मिलेगी नई गति

नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि रोटरी हिसार की सेवा परंपरा को और अधिक मजबूत बनाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, चिकित्सा शिविर तथा जनहित के कार्यों का विस्तार किया जाएगा। वहीं रोटरी सुपर चैंपियन हिसार की अध्यक्ष मीनू गुप्ता ने कहा कि महिला नेतृत्व को मिला यह सम्मान संगठन की प्रगतिशील सोच का परिचायक है। उन्होंने महिलाओं, बच्चों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

रोटरी एलिट हिसार के अध्यक्ष मनीष गोयल ने टीम भावना को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए नई परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का भरोसा दिलाया। वहीं रोटरी चैंपियन चरखी दादरी के अध्यक्ष वंश गुप्ता ने ग्रामीण क्षेत्रों और जरूरतमंद परिवारों तक सेवा गतिविधियों का विस्तार करने की प्रतिबद्धता जताई।

शपथ, नई शाखाएं और नए सदस्य बने आकर्षण

सीनियर रोटेरियन पवन अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनकी प्रेरणा से रोटरी हिसार परिवार के विस्तार की घोषणा करते हुए रोटरी फतेहाबाद, रोटरी हांसी, रोटरी टोहाना, रोटरी आदमपुर और रोटरी भूना शाखाओं को रोटरी परिवार से जोड़ा गया। वरिष्ठ चिकित्सक एवं रोटेरियन डॉ. एन.के. खेतरपाल ने नीरज आर्य, डॉ. विजय कौशिक, डॉ. भरत कंसल और डॉ. कपिल ऋषि अग्रवाल को रोटरी की पिन पहनाकर संगठन में शामिल किया।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

नई टीम को मिली जिम्मेदारियां, पूर्व अध्यक्ष ने दिया प्रेरक संदेश

कार्यक्रम में दिनेश गुप्ता को सचिव, अश्वनी गर्ग को उपाध्यक्ष, मनोज महेश्वरी को सार्जेंट एट आर्म्स, दयानंद सिंगला को कोषाध्यक्ष, डॉ. के.के. वर्मा को ट्रेनर तथा योगेश मित्तल को कम्युनिटी सर्विस का प्रभार सौंपा गया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.के. वर्मा ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए पौधारोपण, चिकित्सा शिविर, पोलियो दिवस, योग दिवस तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता जैसे सेवा कार्यों का उल्लेख किया।

मुख्य अतिथि ने सराहा नया प्रयोग

समारोह का संचालन अनिता भंडारी ने प्रभावशाली ढंग से किया। मुख्य अतिथि गौरव कुमार शर्मा, डायरेक्टर, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने रोटरी हिसार की इस नई कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि चार अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन समाज सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment