शिक्षा बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ सहित ड्यूटी मेजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, पुलिस अधिकारी हर पल रहे मुस्तैद

By Sahab Ram
On: July 5, 2026 3:21 PM
Follow Us:

भिवानी, 04  जुलाई। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 की परीक्षा शनिवार को पहले दिन शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। डीसी साहिल गुप्ता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के अनुरूप परीक्षा के ऑल ओवर इंचार्ज एडीसी दीपक बाबू लाल करवा व परीक्षा केंद्रों के नोडल अधिकारी एडीएम महेश कुमार और डीएमसी हरबीर सिंह ने पूरा दिन मोर्चा संभाला। ओर शिक्षा बोर्ड में सभी जिलों में आयोजित हो रही परीक्षा केंद्रों के मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां पर सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केंद्रों की स्थिति की हर पल जानकारी ली गई। वहीं दूसरी ओर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट शंकर लाल धूपड़ ने कंट्रोल रूम सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक, फ्रिक्सिंग का कार्य किया गया। केवल अधिकृत व्यक्ति का ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश हुआ। परीक्षा केंद्रों के आसपास डीसी द्वारा लगाई गई धारा 163 का असर साफतौर पर दिखाई दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी सख्ती बरती गई। परीक्षा केंद्र का रास्ता भटके करीब 40 परीक्षार्थियों को पुलिस ने स्कॉर्पियो और राइडर की मदद से उनके निर्धारित परीक्षा के अंदर तक पहुंचाने का काम किया।

शनिवार को कुल 4090 में से 552 परीक्षार्थी  अनुपस्थित रहे, 3538 ने  परीक्षा दी।

उल्लेखनीय है कि जिले में 21 परीक्षा केंद्रों पर 12,653 परीक्षार्थी एचटेट की परीक्षा दे रहे हैं, इनमें 9,151 महिला एवं 3,502 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। चार जुलाई (लेवल-3/पीजीटी) को 13 केंद्रों पर 4,090 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था रही, जिनमें से 552 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पांच जुलाई (लेवल-2/टीजीटी) को 21 केंद्रों पर 6,636 अभ्यर्थी व पांच जुलाई (लेवल-1/पीआरटी) को 6 केंद्रों पर 1,027 अभ्यर्थी परीक्षा देंगें। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली, पेयजल, चिकित्सा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।  

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

बॉक्स

यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

जिला में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी, बंसीलाल विश्वविद्यालय न्यू कैंपस, प्रेम नगर, हलवासिया विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक गेट, केएम पब्लिक स्कूल हांसी गेट, महाराजा नीमपाल सिंह (एम.एन.एस.) राजकीय महाविद्यालय, हांसी रोड, द टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंस (टीआईटी एंड एस), बिडला कॉलोनी, तोशाम रोड, वैश्य कॉलेज भिवानी, करियर प्लेनेट पब्लिक स्कूल महम रोड, डी.ए.वी. सेंचुरी पब्लिक स्कूल कोंट रोड़ व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, देवसर मोड़, लोहारू रोड, लिटिल हार्ट पब्लिक स्कूल, कुसुम्भी मोड़, देवसर तथा लिटिल हार्ट इंटरनेशनल स्कूल, हुडा सेक्टर-13, शामिल हैं।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

एचटेट परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए डीसी साहिल गुप्ता द्वारा एडीसी दीपक बाबूलाल करवा को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया वहीं एसडीएम भिवानी महेश कुमार को परीक्षा केंद्र चार से 15 तक का तथा डीएमसी हरबीर सिंह को परीक्षा केंद्र नंबर एक, दो, तीन, 16, 17, 18, 19, 20 व 21 का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इसके साथ डीसी ने परीक्षा केंद्रों पर प्रश्र पत्र पहुंचाने  के लिए विशेष उडऩदस्तों लगाए गए हैं।

बॉक्स 

पुलिस ने करीब 40 परीक्षार्थियों को पहुंचाया उनके परीक्षा केंद्रों  तक 

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

परीक्षा के दौरान अनेक परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का रास्ता भटक गए, इनमें से अधिकांश परीक्षार्थी चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में स्थापित तथा वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित परीक्षा केदो में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी शामिल रहे। कंट्रोल रूम के इंचार्ज पुलिस निरीक्षक सत्यनारायण ने बताया कि 10 से 12 परीक्षार्थी वैश्य कॉलेज पर पहुंच गए वहीं करीब 30 परीक्षार्थी चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के पुराने कैंपस में पहुंचे। वहां पर भटक रहे इन परीक्षार्थियों को पुलिस ने अपनी स्कॉर्पियो और राइडर की मदद से उनके निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का काम किया। इसी प्रकार से कुछ परीक्षार्थियों को हलवासिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी पहुंचाने का काम किया। उन्होंने बताया कि रविवार को लोहारू फाटक पर पुलिस की स्कॉर्पियो और राइडर तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी भटके हुए परीक्षार्थी को दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल और लिटिल हार्ट्स पब्लिक स्कूल में समय पर पहुंचाया जा सके।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, पात्र मतदाता 30 अगस्त तक कर सकेंगे दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत : उपायुक्त आयुष सिन्हा                                  

Leave a Comment