डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने डिजिटाइजेशन कार्य को लेकर अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश

By Sahab Ram
On: July 3, 2026 5:01 PM
Follow Us:

झज्जर, 03 जुलाई।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत जिला में गणना प्रपत्रों के संग्रहण औऱ डिजिटाइजेशन का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य को और गति प्रदान करने में राजनीतिक दलों का सहयोग बहुत जरूरी है। एसआईआर कार्य में एएसडी वोटर की पहचान सुनिश्चित करने में सभी बीएलए सहयोग करें।

डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में एसआईआर 2026 के चलते गणना प्रपत्रो के डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर से जुड़े कार्यो की विस्तार से समीक्षा की।

*गणना प्रपत्र के वितरण और संग्रहण कार्य में एएसडी वोटर का डाटाबेस भी हो तैयार*

डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि गणना प्रपत्र के वितरण और संग्रहण कार्य के दौरान एएसडी लिस्ट का डाटाबेस तैयार किया जाए, जरूरत अनुरूप राजनीतिक दलों से जानकारी सांझा करते हुए एसआईआर की प्रगति से अवगत कराया जाए,ताकि एएसडी वोटर तक पहुंच सुनिश्चित हो सके। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी जांच एवं सत्यापन के उपरांत ही एसआईआर-2026 की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं।

अंत्योदय मेले में पात्र परिवारों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी, योजनाओं का लाभ देने को मौके पर ही लिए गए आवेदन

*पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो,यही एकमात्र उद्देश्य*

डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना व किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल होने से रोकना है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 तक चल रहे गणना चरण के दौरान प्रत्येक वर्तमान मतदाता को बूथ लेवल अधिकारी द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग किए प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

*एसआईआर अभियान में 22 सितंबर तक चलेंगी वोटर लिस्ट संबंधी गतिविधियां*

डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि आगामी 14 जुलाई, तक जिला में सभी 807 बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना फॉर्म भरवाने व एप पर डिजिटाइजेशन किया जा रहा हैं । इसके बाद 21 जुलाई, 2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक (ड्राफ्ट) प्रकाशन होगा।

उन्होंने बताया कि 21 जुलाई से 20 अगस्त, 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। वहीं 21 जुलाई से 18 सितंबर, 2026 तक प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा किया जाएगा। इसके उपरांत 22 सितंबर, 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

 गरीब आदमी के जीवन उत्थान के लिए कार्य कर रही है सरकार: सांसद धर्मबीर सिंह

*बीएलओ प्रत्येक मतदाता से प्राप्त करें हस्ताक्षर युक्त गणना प्रपत्र*

डीसी ने कहा कि बीएलओ सभी पात्र वोटरों से हस्ताक्षर युक्त गणना प्रपत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे , जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं होंगे, उनके संबंध में बीएलओ स्थानीय जांच के आधार पर संभावित कारण जैसे अनुपस्थिति, स्थानांतरण, मृत, डुप्लीकेट सूची तैयार करेगा। इस सूची पर बूथ लेवल अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की जाएगी तथा सूची को संबंधित कार्यालयों के नोटिस बोर्ड एवं विभागीय वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा।

*समय पर गणना फॉर्म भरकर जिम्मेदार मतदाता होने का परिचय दें नागरिक*

डीसी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक से अधिक स्थानों पर मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हो सकता। ऐसा करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। यदि किसी मतदाता को इस अभियान से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो तो वह निर्वाचन आयोग की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकता है अथवा voters.eci.gov.in पोर्टल और ECINet ऐप का उपयोग कर सकता है।

डीसी वर्षा खांगवाल ने जिले के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे जिम्मेदार मतदाता होने का परिचय दें, समय पर गणना फॉर्म भरकर बीएलओ को सौंपकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

*इन अधिकारियों की रही मौजूदगी*

इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बादली विशाल कुमार,सीटीएम रितु सहित एसआईआर अभियान से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंत्योदय मेले में पात्र परिवारों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी, योजनाओं का लाभ देने को मौके पर ही लिए गए आवेदन

 गरीब आदमी के जीवन उत्थान के लिए कार्य कर रही है सरकार: सांसद धर्मबीर सिंह

युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए पौधरोपण जरूरी: मंत्री रणबीर गंगवा

बरवाला में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Leave a Comment